एनएसयूआई के प्रदेश सचिव पाटीदार ने भारत जोड़ों यात्रा में लिया भाग

प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव  पाटीदार ने भारत जोड़ों यात्रा में भाग लिया व राहुल गांधी से मुलाकात की।
प्रतापगढ़ कन्या कुमारी से जम्मू कश्मीर तक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही  भारत जोड़ों यात्रा में प्रत्तापगढ़ से एनएसयूआई प्रदेश सचिव घनश्याम पाटीदार ने चवली चोराहा (झालावाड ) से खेल मैदान दर्रा (रामजंग मंडी कोटा) के बीच यात्रा में भाग लिया। सुरक्षा घेरे में उनसे मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज गुर्जर, ओएसडी मुख्यमंत्री लोकेश शर्मा,  एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, बाल सरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, पूर्व उप जिला प्रमुख बूंदी सत्येंद्र मीणा सहित कई मंत्री विधायक, बोर्ड निगम अध्यक्ष यात्रा में पैदल चले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ