चित्तौड़गढ़। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले आज न्यायिक कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया और कर्मचारी सुभाष मेहरा को न्याय दिलाने की मांग की। न्यायिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया कि राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जब तक सुभाष मेहरा की हत्या को लेकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी और उन्हें जांच कर न्याय नहीं दिया जाएगा यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मांग को लेकर प्रदेश भर के न्यायिक कर्मचारी लामबंद है। कर्मचारियों का कहना है कि जयपुर में कार्यरत सुभाष मेहरा की 9 नवंबर को प्रताड़ित करते हुए उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की ओर से अब तक कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया जा रहा है। जिसके कारण सभी कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
0 टिप्पणियाँ