चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा में भदेसर मंडल के 1000 से अधिक कार्यकर्ता शिरकत करेंगे भदेसर मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने बताया कि राजस्थान सरकार के कुशासन के खिलाफ पूरे राजस्थान में चलाए जा रहे जन आक्रोश यात्रा के तहत रविवार 25 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित भरत बाग में जन आक्रोश यात्रा की जनसभा आयोजित होगी। इस जन आक्रोश यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी संगठन प्रभारी अरुण सिंह शिरकत करेंगे इस कार्यक्रम में भदेसर मंडल के 1000 से अधिक कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने बताया कि भदेसर मण्डल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनाक्रोश यात्रा में शिरकत करेंगे।
0 टिप्पणियाँ