निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार व स्थानीय विधायक व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के 4 साल पूरे होने पर मंगलवार को पेच एरिया स्थित विधायक कार्यालय परिसर मेें प्रेस सम्मेलन आयोजित किया गया। राजस्थान की कांग्रेस शासित सरकार ने चार प्रदेश में विकास के लिए शानदार कार्य किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार ने जनहितैशीरकार के रुप में कार्य करते हुए कई जन कल्याणकारी फैसले लिए और जनता को राहत देते हुए जनहितार्थ में कार्य किए। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र एवं प्रदेश में जनहित को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य किये जा रहे है तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गो को तक पहुचाने के लिए संकल्पबंध है। यह बात कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता मंत्री आंजना ने पत्रकार सम्मलेन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विगत चार सालों में संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन प्रदान किया तथा जनता की समस्याओं के समाधान में लगातार जनसुनवाई करते हुए त्वरित समाधान के प्रयास किए। मंत्री आंजना ने कहा की राजस्थान के अन्य जंगहों की तरह निम्बाहेड़ा में बेहतरीन कार्य हुए है तथा विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। इसके लिए में स्वयं एवं राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।
पत्रकारों द्वारा इस प्रेस वार्ता में सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री आंजना ने उनका बिंदुवार जवाब दिया गया तथा पत्रकारों द्वारा जनहितार्थ के लिए सुझाव दिये गये जिस पर मंत्री आंजना विभागीय स्तर एवं स्वयं के स्तर पर नियमानुसार करवाने का आश्वासन दिया।
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पत्रकारों को बताया की मेरे कार्यकाल से पूर्व बदहाल कानून व्यवस्था थी जिसको मेरे कार्यकाल में कानून व्यवस्था को दुरुस्त एवं चाकचोबंद किया गया। पिछले चार साल में निम्बाहेड़ा नगर में एक बार भी बन्द का आव्हान नही किया गया जबकि पूर्व के कार्यकाल के दिनों एक साल में निम्बाहेड़ा आठ बार बन्द रह चुका था। ये मेरे कार्यकाल की सफल उपलब्धी मेसे यहां की सफल कानून व्यवस्था की एक उपलब्धि है।
दूसरा था बगैर डॉक्टर बदहाल अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाए बेहतर बनाना तो आज निम्बाहेड़ा छोटी सादड़ी के अस्पतालों में एक भी डॉक्टर की कमी नही है। उपजिला चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत के साथ मरीजों एक ही जगह उच्च् स्तरीय चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु मेरे द्वार नियमित प्रयास जारी जिससे मरीजों को अन्य जगहो पर नही भटकना पडेगा।
बल्कि जहाँ निम्बाहेड़ा के अस्पताल में हड्डी ओर सर्जरी का एक भी ढंग का डॉक्टर नही था ओर आंखों के इलाज के तो केम्प लगाने पड़ रहे थे वहां आज हड्डियों ओर सर्जरी के डॉक्टर नियुक्त कर रखे है ओर आंखों के इलाज के लिए भी स्थायी डॉक्टर नियुक्त है। जो हड्डी सर्जरी एवं आंखों के ऑपरेशन के नित नए कीर्तिमान बना रहे है
तीसरा मुख्य मुद्दा था क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाना तो आज पिछले पंद्रह सालों में अपराध की जड़ जुए सट्टे पर जो कार्यवाहियां नही हो पाई थी ओर सटोरिए खुलेआम पुलिस को अपमानित कर रहे थे उन बड़े सटोरियों ओर अपराध की जड़ जुए सट्टे पर होने वाली सख्त कार्यवाहियो का आज पूरा नगर गवाह है।
सहकारिता मंत्री आंजना ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न क्षेत्रो में किये गये विभिन्न विकास कार्याे का विवरण की जानकारी दि गई।
निम्बाहेडा नगरपालिका द्वारा क्षेत्र में 3 वर्षो में किये गये कार्यो का विवरण
मुख्यमंत्री बजट घोषणान्तर्गत प्रथम चरण में निम्बाहेड़ा शहर में ( मोती बावजी रोड, मोडी बावजी रोड, अहिंसा सर्कल से जे.के तिराहा तक एवं पेट्रोलपम्प से कुसुम गार्डन की ओर) सडक निर्माण कार्य राशि 4 करोड़ का करवाया गया।
मुख्यमंत्री बजट घोषणान्तर्गत द्वितीय चरण में निम्बाहेड़ा शहर में ( रेलवे फाटक से कल्याणपुरा होते हुए जलिया की ओर) सडक निर्माण कार्य राषि 5 करोड़ स्वीकृत हुए उक्त कार्य प्रगति पर है।
नगरपालिका द्वारा निम्बाहेड़ा शहर में सिटी सर्विलेंस सिस्टम के अन्तर्गत वॉयरलेस नेटवर्क बेस सी.सी.टी.वी केमरे स्थापित करने का कार्य की 136 लाख रूपये की निविदा आमन्ति की गई।
नगरपालिका द्वारा बडोली रोड़ पार्क के पास से नेशनल हायवे 79 के सहारे-सहारे बसी हुई आवासीय योजना सीमा तक सड़क निर्माण कार्य के 3 करोड की निविदा आमन्त्रित की गई है। नगरपालिका द्वारा अम्बामाता रॉक गार्डन में आधुनिक शौचालय एवं गार्डन सोन्दर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य हेतु राषि 1.10 करोड स्वीकृत किये वर्तमान में आधुनिक शौचालय का कार्य प्रगति पर है।
नगरपालिका द्वारा बस स्टेण्ड परीसर में आवष्यक सौन्दर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य के साथ पेवरीकरण हेतु 2.50 करोड स्वीकृत किये वर्तमान में भवन जिणौद्वार का कार्य प्रगति पर है।
नगरपालिका द्वारा जे.के. तिराहे से बंजारा बस्ती तक सड़क सुदढ़ीकरण एवं डिवाईडर विकास हेतु 4.50 करोड रूपये स्वीकृत किये गये वर्तमान में रोड़ आविस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है।
नगरपालिका द्वारा मंण्डी चौराहा स्थित नेहरू समृति उद्यान में विकास एवं मरम्मत का कार्य (प्रथम चरण) के राशि 148.09 लाख रूपये की निविदा आमन्त्रित की गई। कार्य प्रगति पर है। नगरपालिका द्वारा दाड़ी यात्रा, राजीव नगर सर्किल, इन्दिरा सर्कल, ईदगाह सर्किल का विकास करवाया गया जिसमें राशि एक करोड रूपये का व्यय हुआ।
नगरपालिका द्वारा जे.के. तिराहा से वंडर सर्कल चित्तौड़ रोड़ तक आरसीसी डिवाईडर निर्माण कार्य की राशि 1.50 करोड की निविदा आमन्त्रित की गई। 25 दिसम्बर 2022 से कार्य प्रगति पर लिया जावेगा।
नगरपालिका द्वारा मण्डी चोराहा से अंहिसा सर्कल तक रोड के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण कार्य राषि 1.50 करोड का करवाया जा रहा है। नगरपालिका द्वारा अहिसां सर्कल से साकरिया ब्रिज तक आरसीसी डिवाईडर निर्माण कार्य की राशि 1.50 करोड स्वीकृत किये गये वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
नगरपालिका द्वारा मण्डी चोराहा से राजीव नगर कच्ची बस्ती होते हुए मडडा तिराहे की ओर डिवाईडर निर्माण कार्य की राशि 1.50 करोड स्वीकृत किये गये वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
आमजनता के सहयोग एवं नगरपालिका के सहयोग से निम्बाहेड़ा नगरपालिका राजस्थान में दूसरी एवं उत्तर भारत में सित्तरवी सबसे स्वच्छ नगरपालिका बनी।
दांडी यात्रा स्मारक, इन्दिरा गांधी सर्कल, राजीव गांधी सर्कल एवं कॉलेप परिसर में देशभक्त सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु स्थापित कर निम्बाहेड़ा की शोभा बढ़ाई।
नगरपालिका से प्रस्तावित प्रमुख प्रोजेक्ट
आदर्श कॉलोनी में उच्च स्तरीय बेडमिटन हॉल के निर्माण हेतु लागत 3 करोड़ से अधिक नेहरू पार्क के पिछे तरणताल का निर्माण लागत 3 करोड़ से अधिक
मंडी चौराहा स्थित नेहरू स्मृति उद्यान का सौन्दर्यीकरण एवं पूनर विकसीत करना उक्त कार्य 2 फेज में होगा जिसकी कुल लागत 3.50 करोड़ से अधिक आयेगी।
रोडवेज एवं प्राइवेट बस स्टेण्ड के सोन्दर्यीकरण उक्त कार्य 2 फेज में होगा जिसकी लागत 1.50 करोड़ से अधिक आयेगी।
आगामी एक वर्ष मे नगरपालिका द्वारा सड़क नाली सहित अन्य मुलभुत सुविधा के विकास हेतु लगभग 25 करोड़ की राशि व्यय किया जायेगा।
खुशहाल होता निम्बाहेड़ा, विकसित होती छोटीसादड़ी
निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 108 करोड़ की महत्वकांक्षी योजना स्वीकृत करवाई। उक्त योजना से निम्बाहेड़ा क्षेत्र 30 वर्षो तक पेयजल के क्षेत्र मे हो जाएगा आत्मनिर्भर।
छाटीसादड़ी हेतु हमेरा बांध पेयजल योजना की स्वीक्रति अंतिम चरण में, छोटीसादड़ी पेयजल के क्षेत्र में 40 वर्षो तक हो जाएगा आत्मनिर्भर
निम्बाहेड़ा क्षेत्र के 66 गांवों को 2 हजार करोड़ की लागत से चम्बल पेयजल योजना में शामिल करवाया।
साथ ही विधानसभा क्षेत्र के 81 गावों को जाखम बांध से प्रस्तावित पेयजल योजना में शामिल करवाया जिससे उक्त गावों में पेयजन समस्या का स्थाई निवारण हो जायेगा।
निम्बाहेड़ा अस्पताल को जिला अस्पताल में क्रमोन्न्त करवाया।
साथ ही नवीन अस्पताल भवन के निर्माण हेतु 70 करोड़ की राशि स्वीकृत करा प्रक्रिया पूर्ण करवाई। इसी क्रम में राजीव गांधी कच्ची बस्ती क्षेत्र में जनता क्लिनिक की स्वीकृति दिलवा भवन स्थापना हेतु 25 लाख रू की राशि जारी करवाई। अस्पताल में आक्सीजन प्लांट स्थापित करवाया।
सतखण्डा, बाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना हुई साथ ही कई सब सेन्टर एवं वेलनेस सेंटर भी स्वीकृत करवाये।
साथ ही निम्बाहेड़ा अस्पताल में गहन शिशु चिकित्सा इकाई की स्वीकृति दिलवाई।
जिला चिकित्साजय में स्टाफ क्वाटर्स भवन हेतु 4.50 करोड़ की स्वीकृति दिलवाई, भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ।
छोटीसादड़ी सामुदायिक अस्पताल को 100 बेड के अस्पताल के रूप मे क्रमोन्न्त करवा नवीन, भवन के निर्माण हेतु 5.70 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई।
अस्पताल में आक्सीजन प्लांट स्थापित करवाया।
देवाकमाता में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना हुई साथ ही कई सब सेन्टर एवं वेलनेस सेंटर भी स्वीकृत करवाये।
साथ ही छोटीसादड़ी अस्पताल में गहन शिशु चिकित्सा इकाई की स्वीकृति दिलवाई। छोटीसादड़ी राजकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण करवाया जिसकी लागत 6 करोड़ रू आई। गुलाबचंद मेवाड़ी विद्यालय के नवनिर्माण एवं स्मार्ट क्लासेस की स्थापना पर विभिन्न
मदो से व्यय 3 करोड़ रू होंगे।
नम्बाहेड़ा में राजकीय आई.टी.आई. की स्वीकृति दिलवाई, उक्त भवन के निर्माण हेतु भूमि चयन का कार्य अन्तिम चरण में है जल्द ही 15 करोड़ रू की स्वीकृति जारी होंगी।
निम्बाहेड़ा राजकीय महाविद्यालय में विधार्थियों की मांग पर एम कॉम विषय खुलवाया। साथ ही अंग्रेजी में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु छोटीसादडी शहर, निम्बाहेड़ा शहर, बिनोता, कनेरा में महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम स्कूल की स्थापना करवाई।
अपराधों पर लगी लगाम। वादे अनुसार सट्टे पर लगा प्रतिबंध, 2013 से 2018 के कालखण्ड में आय दिन होने वाली गोलीबारी व हथियार तस्करी लगी लगाम। नागरीक जी रहे भयमुक्त जीवन अपराधी क्षेत्र छोडने को हुए मजबुर, निम्बाहेड़ा से दंगा क्षेत्र होने का कलंक मिटा साम्प्रदायिक सदभाव में हुई बढ़ोतरी। हिनियस क्राईम में 50 से 75 प्रतिशत की कमी आई।
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र में 125 करोड़ से अधिक की लागत से बिछाया जा रहा है सड़कों का जाल। दुरस्त गांव भी अब जुड रहे है मुख्य मार्गो से। साथ ही डीएमएफटी मद से 21 करोड़ से अधिक की लागत से बिछाई जा रही सड़के उक्त सड़कों से मुख्य धारा से कटे गांव सीधे जुड़ेंगे उपखण्ड मुख्यालय से।
निम्बाहेड़ा नगरपालिका में स्थित नीमच रेलवे फाटक पर बहु प्रत्याक्षित अंडरपास की स्वीकृति दिलवा निर्माण कार्य प्रारम्भकरवाया, कार्य की लागत होगी 7 करोड़ से अधिक। बाड़ी बांध कमाड क्षेत्र, उंचा बांध सिचाई परियोजना एवं कनेरा घाटा क्षेत्र स्थित भावलिया बांध
से स्प्रिंक्लर प्रद्धति से सिचाई हेतु क्रमशः 27 करोड़ एवं 7.45 करोड़ की स्वीकृति जारी करवाई।
निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी परिसर में किसानो के माल को मोसम की मार से बचाने हेतु 2 डोम स्थापित हुए जिनकी कुल लागत 4.95 करोड़ आई, 1 अन्य डोम की स्थापना प्रक्रियाधीन।
खेलों को बढ़ावा देने हेतु बाड़ी, गुडाखेड़ा, भगवानपुरा, कारूण्डा एवं ढ़ोरिया में कुल 2.50 करोड़ की लागत से बनेगे खेल मैदान। विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने के लक्ष्य के साथ मिन्नाणा, नयाखेड़ा, खेडा केसुन्दा, सुबी, हडमतिया कुन्डाल में जीएसएस हुए स्थापित, रावलिया एवं कोटड़ीकला में नवीन जीएसएस स्थापना की स्वीकृति हुई जारी। एम.एल.ए. मद से निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता की मंशा अनुरूप 8 करोड़ रू की लागत के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृतिया हुई जारी सभी कार्य पूर्णता की ओर।
सच होंगे सपने-पुरे होंगे सभी वादे
निम्बाहेडा -छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में 4 वर्षो में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किये गये कार्यो का विवरण
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अन्तर्गत निम्बाहेड़ा ब्लॉक में पिछले 4 वर्षो में 82 कार्य स्वीकृत हुए है जिनकी लम्बाई 249.60 किमी- स्वीकृत राशि 12312.45 लाख रू हैै इनमे से 31 कार्य पूर्ण हो गये है 30 कार्य प्रगतिरत है, 3 कार्यो का आदेश जारी हो गया है एवं शेष 18 कार्यो की निविदा प्रक्रियाधिन है।
उपतहसील कनेरा भवन के निर्माण हेतु 140 लाख की लागत से प्रगतिरत है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अन्तर्गत छोटीसादड़ी ब्लॉक में पिछले 4 वर्षो में 47 कार्य स्वीकृत हुए है जिनकी कुल लम्बाई 111.72 किमी है- स्वीकृत राशि 8586.32 लाख रू हुए है। 21 कार्य पूर्ण हो चुके है, 14 कार्य प्रगतिरत है, 12 कार्य निविदा प्रक्रियाधिन है।
नवीन राजकीय महाविद्यालय छोटीसादड़ी में निर्माण हेतु 6 करोड़ की लागत से प्रगतिरत पर हैं।
निम्बाहेडा -छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में 4 वर्षो में सिचाई विभाग द्वारा किये गये कार्यो का विवरण सिंचाई विभाग के अन्तर्गत निम्बाहेड़ा ब्लॉक के अन्तर्गत 10 कार्य की कुल 7415.66 लाख रू स्वीकृत हुए है जिसमें 5 कार्य पूर्ण हो चुके है, 3 कार्य प्रगतिरत है तथा 1 कार्य की तकनिकी स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधिन है, 1 कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधिन है। हमेरा बांध योजना छोटीसादड़ी के लिए 1516.29 लाख रू की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है वित्तीय स्वीकृति अपेक्षित है। बसेड़ा बांध एवं नहरों के जिर्णोधार 187.63 लाख की वित्तीय स्वीकृति हुई थी जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है।
बाड़ी बांध कमाड क्षेत्र एवं कनेरा घाटा क्षेत्र स्थित भावलिया बांध से स्प्रिंक्लर प्रद्धति से सिचाई हेतु क्रमशः 27 करोड़ एवं 7.45 करोड़ की स्वीकृति जारी करवाई।
निम्बाहेडा -छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में 4 वर्षो में चिकित्सा विभाग द्वारा किये गये कार्यो का विवरण
उपजिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा से जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत कर 70 करोड़ की लागत से 4 मंजिला नया भवन का निर्माण कार्य प्रक्रियाधिन है।
निम्बाहेड़ा चिकित्सालय में कोविड के दौरान 2 आक्सिजन प्लांट स्थापित किये गये। इसके साथ ही आक्सिजन सेन्ट्रल लाइन स्थापित कि गई।
निम्बाहेड़ा चिकित्सालय में आईसीयु वार्ड स्थापित किया गया।
डीएमएफटी मद से निम्बाहेड़ा चिकित्सालय में उच्च स्तरीय इलाज हेतु 82 लाख रू के विभिन्न उपकरण क्रय किये।
निम्बाहेड़ा चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों के लिए नए आवासीय भवन के निर्माण हेतु 450 लाख रू की स्वीकृति हुई व निर्माण कार्य प्रगतिरत है।
निम्बाहेड़ा चिकित्सालय में सघन शिशु इकाई हेतु 24 लाख की स्वीकृति व निर्माण कार्य हेतु कार्यादेश जारी।
निम्बाहेड़ा चिकित्सालय में आई.पी.एच.एल. लेबोरेटरी स्वीकृत जिसकी लागत 1 करोड़ रू है।
मुख्यमंत्री निःशुल्क दवाई योजना में 589 दवाओं से बढ़ाकर 813 दवा की है।
निम्बाहेड़ा चिकित्सालय में बिजली समस्या के निदान हेतु 75 लाख की लागत से 180 केवी का डीजी सेट स्थापित किया।
निम्बाहेड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाड़ी एवं सतखण्डा कें नवीन भवन का निर्माण हुआ जिसकी लागत 240 लाख रू
चांदखेड़ा, सगवाडिया एवं भावलिया उपस्वास्थ्य केन्द्रो के निर्माण हेतु 123 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी
राजीव नगर कच्ची बस्ती में जनता क्लिनिक के निर्माण हेतु 25 लाख रू की वित्तीय स्वीकृति जारी
नरसिंहगढ़ एवं डलाकिशनपुरा में उपस्वास्थ्य केन्द्र निर्माण की स्वीकृति
निम्बाहेड़ा ब्लॉेक के 15 उपस्वास्थ्य केन्द्रो पर हेल्थ वेलनेस सेन्टर का निर्माण की अनुमानित लागत 45 लाख
निम्बाहेड़ा चिकित्सालय में सीमेन्ट इकाईयों के सी.एस.आर. मद की 2 करोड़ की लागत से आदिवासी उपकरण, नवीन आपरेशन वार्ड का निर्माण, सर्जिकल वार्ड की स्थापना की गई। नवीन डाक्टर्स करा एवं नवीन नैत्र आपरेेशन थियेटर का निर्माण किया गया।
निशुल्क जांच व दवा योजना पूरे देश में रोल मॉडल बन गई है। योजना के चलते गरीब तथा अमीर का उपचार निशुल्क हो रहा है। इसी प्रकार चिरंजीवी योजना के तहत पांच लाख रूपए का साधारण तथा 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। वक्ताओं ने बताया कि कांग्रेस सरकार की और से शुरू की गई इंदिरा रसोई योजना के तहत मात्र 8 रूपए कीमत में भरपेट भोजन करवाया जा रहा है जो कि जरूरतमंदों के लिए आर्थिक संबल का काम कर रही है।
सहाकारिता क्षेत्र में
राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 में राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना अल्पकालीन में चित्तौड़गढ़ जिले में 79958 कृषक, राशि 34991.18 लाख रू है।
राजस्थान कृषक मध्यकालीन एवं दीर्धकालीन ऋण माफी योजना 2019 413 सदस्यों को 973.43 लाख रू है।
बजट घोषणा वर्ष 2019-20 एवं आर.के. वी.वाई. वर्ष 2019-20 अन्तर्गत गोदाम निर्माण की स्वीकृति: बजट घोषणा, वर्ष 2019-20 से वर्ष 2022-23 तक बैंक कार्य क्षेत्र में आने वाली पैक्स ध् लेम्पस में से 29 पैक्स ध् लेम्पस में राशि 12.00 लाख प्रति पैक्स ध् लेम्पस के हिसाब से कुल 348.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी तरह आरकेवीवाई वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 बैंक कार्यक्षेत्र में आने वाली कुल पैक्स ध् लेम्पस में से 41 पैक्स ध् लेम्पस में राशि 12ः00ध्- लाख प्रति पैक्स ध् लैम्पस के हिसाब से कुल 492.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
पैक्स/लेम्पस केवीएसएस में कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना हेतु कृषि यंत्र क्रय किए जाने की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त बजट घोषणा वर्ष 2020-21 के बिन्दु संख्या 39 के अन्तर्गत किसानों को किराये पर खेती संबंधी यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए जीएसएस के माध्यम से बैंक कार्यक्षेत्र में आने वाली कुल पैक्स ध् लैम्पस में से 10 पैक्स ध् लेम्पस में 8.00 लाख प्रति पैक्स ध् लेम्पस के हिसाब से किसानों को किराये पर खेती संबंधी यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए जीएसएस के माध्यम से 80.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई। इसी तरह वर्ष 2021-22 में कुल 18 पैक्सध् लैम्पस में कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी तरह वर्ष 2022-23 में कुल 6 पैक्सध्लेम्पस में कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है।
राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 के तहत बैंक कार्यक्षेत्र की 11 पैक्स ध् लेम्पस में गोदाम निर्माण एवं ग्रेडिंग प्लांट हेतु 50 प्रतिशत अनुदान एवं 1 प्रतिशत व्याज दर पर 258.00 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत कर भूगतान किया गया अन्य एक परियोजना में 1 प्रतिशत व्याज दर पर 25ः20 लाख रूपये का योजनाओं को सम्मिलित कर मात्र 1 प्रतिशत की दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
बजट घोषणा वर्ष 2020-21 में बैंक कार्यक्षेत्र की 46 पैक्स लेम्पस में 51.07 लाख के सौर ऊर्जा
नई समिति गठन:- वर्ष 2019-20 के पश्चात् जिलेवार पंजीकृत नई ग्राम सेवा सहकारी समिति /लेम्पस की सूचना 2019 पश्चात जिलेवार पंजीकृत चित्तौड़गढ़ में 23 व प्रतापगढ़ 21
राजस्थान सहकारी फसली ऋण वितरण एवं ऑनलाईन पंजीयन योजना 2022-23 वर्ष 133972 सदस्यों 649.32 लाख रू का वितरण किया गया।
चित्तौड़गढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक लि. चित्तौड़गढ़ मे विगत 4 वर्षो में 3173.77, 2010.61, 3017.39 एवं 3624.90 लाख् रू का वितरण किया किया गया।
भूमि विकास बैंक में 5 प्रतिशत ब्लयाज अनुदान लाभान्वित किसानों की संख्या में वर्ष 2021-22 में 4739 सदस्यों को 486.56 लाख रू स्वीकृत हुए है।
राज्य सरकार की 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजनान्तर्गत ऐसे किसान जिन्होने भूमि विकास बैंक से दीर्घकालीन कृषि ऋण ले रखा है, वो अपने ऋण की किश्ते देय तिथि पर चुकारा कर रहे है उनको राज्य सरकार की 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना का लाभ दिया जाता है। बैंक में वर्तमान में ऋण की ब्याज दर 11.80 प्रतिशत है, जो भी किसान भूमि विकास बैंक से दीर्घकालीन कृषि ऋण लेते है और वो किसान ऋण की किश्तों का समय पर अदायगी।
ाजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 (मध्यकालीन ध् दीर्घकालीन) की प्रगति अन्तर्गत
राज्य सरकार की राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना. 2019 (मध्यकालीन ध् दीर्घकालीन) के अन्तर्गत चित्तौड़गढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक द्वारा 790 किसानों को राशि रू. 949.06 लाख के ऋण माफ किये गये है। उक्त योजनान्तर्गत कृषकों की 4031.07 बीघा भूमि बैंक द्वारा रहनमुक्त की गई है।
राज्य सरकार की राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना वर्ष 2022-23 चित्तौडगढ़ भूमि विकास बैंक में लागू की गई है। जिसके अन्तर्गत ऋण लेने वाले किसानों को 343.97 रू. वार्षिक प्रीमियम के साथ 10.00 लाख रू. का दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना की अवधि 31 मार्च 2023 तक लागू की गई है।
राज्य सरकार द्वारा अवधिपार रहे किसानों के ऋणों की वसूली हेतु एकमुश्त समझौता योजना लागू की गई है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 01.07.2022 को अवधिपार रहे किसानों के ऋणों के ब्याज राशि, दण्डनीय ब्याज राशि व अन्य खर्च में 50 प्रतिशत की राहत दी जाकर लाभ दिया जा रहा है। ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यू हो गई हैं, उनमें पूरी ब्याज, दण्डनीय ब्याज व वसूली खर्च की राशि माफ की जाकर राहत का लाभ दिया जा रहा है। यह योजना अवधि 31 मार्च 2023 तक है।
छोटीसादड़ी
छोटीसादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन निर्माण हेतु 5 करोड़ 70 लाख् रू कि स्वीकृत एवं निर्माण कार्य प्रगतिरत
छोटीसादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु विधायक मद से उपकरण क्रय एवं भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ की स्वीकृत
छोटीसादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 47 लाख की लागत से शिशु वार्ड का निर्माण किया
छोटीसादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द में कोविड काल में 1.25 करोड़ की लागत से आक्सिजन प्लांट स्थापित किया गया।
छोटीसादड़ी उप स्वास्थ्य केन्द देवकमाता को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्न्त
अचलपुरा, हरीपुरा, मानपुरा जांगिर एवं अम्बावली उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर भवन निर्माण स्वीकृत
निम्बाहेडा -छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में 4 वर्षो में शिक्षा विभाग द्वारा किये गये कार्यो का विवरण
निम्बाहेड़ा में राजकीय आई.टी.आई. की स्वीकृति दिलवाई भवन निर्माण हेतु भूमि चयन का कार्य अन्तिम चरण में, राज्य सरकार से जल्द हि मिलेगी 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजकीय महाविद्यालय में एम कॉम में एबीएसटी विषय शुरू करवाया वर्ष 2022 में प्रवेश प्रारम्भ हुए।
छोटीसादड़ी में राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन का 6 करोड़ की लागत से निर्माण।
राजकीय गुलाबचंद मेवाडी उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटीसादड़ी के नवीन भवन के निर्माण एवं स्मार्ट क्लास की स्थापना होगी। कार्य पर विभिन्न मदों से 3 करोड़ से अधिक का व्यय होगा।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक निम्बाहेड़ा में जनसहभागिता योजना के अन्तर्गत प्रार्थना भवन डोम का निर्माण की लागत 35 लाख।
डीएमएफटी के माध्यम से मॉडल स्कूल में डोम निर्माण अनुमानित लागत 40 लाख
निम्बाहेड़ा शहर, छोटीसादड़ी शहर, बिनोता, कनेरा में महात्मा गांधी इगलिश मिडियम स्कूल स्वीकृत होकर प्रारम्भ हुए।
डीएमएफटी मद से निम्बाहेड़ा ब्लॉक में 20 राजकीय विद्यालयों में 29 कक्षा कक्ष मय बरामदा हेतु 3 करोड़ की स्वीकृति।
निम्बाहेड़ छोटीसादड़ी ब्लॉक में कई राजकीय विद्यालयों को माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को क्रमोन्न्त करवा ग्रामवासियों के अनुशंसा पर नवीन विषय स्वीकृत करवायें।
समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निम्बाहेड़ा ब्लॉक के 16 राजकीय विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण जिनकी लागत 6 करोड़ की स्वीकृति जारी।
डीएमएफटी मद से निम्बाहेड़ा ब्लॉक की जावदा, केली, बडोलीघाटा, कनेरा, उखलिया, रानीखेड़ा, अरनोदा, टाई, डलाकिशनपुरा, भगवानुपरा, गादोला, बाड़ी, मल्ला, मिण्डाना में ज्ञानकेन्द्र(पुस्तकालय) हेतु 70 लाख की स्वीकृति
कानुन व्यवस्था के अन्तर्गत कोतवाली निम्बाहेड़ा क्षेत्र में वर्ष 2014 से 2018 में चोरी/लूट के 661, हत्या-19, फायरिंग-19, 14 प्रकरण दर्ज कर 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 14 फायर आर्म्स जब्त किए गये हैं तथा वर्ष 2019 से 2022 वर्ष में चोरी/लूट-548, हत्या-8, फायरिंग-4 एवं 43 प्रकरण दर्ज कर 60 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 67 फायर आर्म्स जब्त किए गये हैं।
थाना क्षेत्र सदर निम्बाहेड़ा वर्ष 2014 से 2018 में चोरी/लुट -252, हत्या- 09, फायरिंग-07 एवं 17 प्रकरण दर्ज कर 39 व्यक्तियों को गिरफतार कर 22 फायर आर्म्स जब्त किये गये तथा वर्ष 2019 से 2022 वर्ष में चोरी/लुट-212, हत्या-08, फायरिंग-02 एवं 30 प्रकरण दर्ज कर 36 व्यक्तियों को गिरफतार कर 43 आर्म्स जब्त किये गये।
सहकारिता मंत्री की अनुशंसा पर निम्बाहेड़ा क्षेत्र में वंडर सीमेन्ट लिमिटेड द्वारा पिछले 4 वर्षो में 105 विभिन्न विकास कार्य करवाये जिनकी लागत 16 करोड़ रू है इसी क्रम में जे.के सीमेन्ट की और से 41 विकास कार्य करवाये है जिनकी लागत 20 करोड़ रू है।
इस प्रेस वार्ता के अवसर पर चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जिले से आये ं इलेक्ट्रिोनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं सम्पादको सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ