चित्तौड़गढ़। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन का आगाज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश में खेलों के बढ़ावें पर बात करते हुए कहा कि खेलों के लिए बजट में बढ़ोतरी की गई हैं। उन्होंने चित्तौड़गढ़ में इंडोर स्टेडियम के लिए साढ़े 4 करोड़ रुपए की घोषणा की साथ ही उन्होंने अगले एक साल में इंदिरा गांधी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक निर्माण बनवाने की बात कही हैं। खिलाड़ियों को शपथ भी दिलाई। आपको बता दे कि सांसद खेल महाकुम्भ में विभिन्न खेलों की करीब 3 दर्जन टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुन जीनगर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🤳इस खबर से जुड़ा वीडियो देखें।
0 टिप्पणियाँ