डूंगला (माय सर्कल न्यूज @ ऋषभ जैन)। उपखण्ड के कृष्ण नगर आलाखेड़ी गांव में श्री राधा कृष्ण गौ शाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन रविवार को हुआ।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बा लाल मेनारिया ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर डी जे के साथ गौ भक्त रवाना हुए जो गांव में होते हुए गौ शाला भूमि पर पहुंचे। श्री राधा कृष्ण गौ शाला का भूमि पूजन क्रांतिकारी संत श्री ब्रह्मानन्द रामायणी नरसिंहद्वारा आश्रम विजयपुर द्वारा विधि विधान से किया गया। गौ शाला भूमि पूजन के मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील मेनारिया, पूर्व सरपंच विजय सिंह सारंगदेवोत सहित ग्रामवासी एवं युवा उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ