कार्यक्रम के प्रारंभ में अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति के परियोजना अधिकारी जितेंद्र कसेरा द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। इसके पश्चात जिला प्रबंधक महेन्द्र डूडी द्वारा प्रशिक्षक पशुचिकित्सा अधिकारी से 10 दिन के दौरान दिये गये प्रशिक्षण की जानकारी ली।
जिस पर प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि यहां पर महिलाओं ने मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी द्वारा महिलाओ से मुर्गी पालन को एक रोजगार के रूप मे स्थापित करने के लिये कहा जिससे महिलाये अपनी आमदनी बढ़ाकर अपनी आजीविका को सुचारू रूप से चला सके। उन्होंने महिलाओं को स्व सहायता समूहो को दिये जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण जैसे - ऑवला केण्डी, ऑवला मुरब्बा, पापड़, चिया सीड, जूट के बेग, बॉजरा बिस्किट, मिट्टी की बोतल, सेन्टेड मोमबत्ती, वर्मी कम्पोस्ट, सहजने की फली का पाउडर, लहसुन का पावडर आदि की जानकारी दी तथा कहा कि प्रशिक्षण लेकर महिलाये रोजगार कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकती है। इसके लिये नाबार्ड सदेव तत्पर है। नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही ग्रामीण विकास की योजनाओं की जानकारी भी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक आसवानी द्वारा उपस्थित महिलाओ से मुर्गी पालन प्रशिक्षण सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की एवं उपस्थित महिलाओं से 10 दिवसीय प्रशिक्षण में क्या- क्या सीखां उसके बारे में पूछा जिस पर महिलाओ द्वारा जानकारी दी गई। जिला अग्रणी प्रबंधक अशोक आसवानी द्वारा महिलाओं का स्व सहायता समूह के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया। इसके पष्चात् जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक आसवानी, अरूणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति के परियोजना अधिकारी जितेन्द्र कसेरा द्वारा प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया। एवं आभार अजय साक्य द्वारा व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
0 टिप्पणियाँ