भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा दामन, बरडा में 16 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की


निम्बाहेड़ा। यहाँ पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार  को सुबह राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आँजना की रीति नीति एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्राम बरडा के 16 युवाओं ने कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मंत्री आँजना ने कांग्रेस का पार्टी का डुपटा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। मन्त्री आँजना एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने लालचंद गायरी, बबलू गायरी, दीपक गायरी, अनिल गायरी, उदेलाल गायरी, रामलाल गायरी, प्रकाश गायरी, हरीश गायरी, भरत गायरी, विष्णु गायरी, कानालाल गायरी, पिंटू लाल गायरी, लाल चंद गायरी, ऊँकार लाल गायरी, शम्भुलाल गायरी एवम् प्रकाश गायरी, आदि को कांग्रेस परिवार में समिलित होने पर बधाईया एवम् शुभकामनाएँ प्रेषित की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद शारदा, पूर्व विधानसभा युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष व पालिका पार्षद रवि प्रकाश सोनी, ज़िला आयोजना के समिति के सदस्य एवं पालिका पार्षद मनोज पारख, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत आँजना, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष एवम् पंचायत समिति सदस्य पिंकेश जैन, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सयोजक महेश धूत, एडवोकेट हरिप्रकाश तेली, पूर्व पार्षद शांति लाल लाड़ना, गोवर्धन लाल लोहार, यश सेन, लक्ष्मण बैरागी, आशुतोष टाँक, राहुल सुथार आदि उपस्तित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ