जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM ASHOK GAHLOT) ने शुक्रवार को विधानसभा में राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा की है।
राजस्थान में अब अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), बालोतरा (बाड़मेर), ब्यावर (अजमेर), डीग (भरतपुर), डीडवाना-कुचामनसिटी (नागौर), दूदू (जयपुर), गंगापुर सिटी (सवाईमाधोपुर), जयपुर-उत्तर, जयपुर-दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी (अजमेर), कोटपूतली-बहरोड़ (जयपुर), खैरथल (अलवर), नीम का थाना (सीकर), फलोदी (जोधपुर), सलूंबर (उदयपुर), सांचोर (जालोर), शाहपुरा (भीलवाड़ा) नए जिले होंगे।
सीएम अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा, पाली, सीकर नए संभाग बनाने की घोषणा की। अब राजस्थान में कुल 50 नए जिले और 10 संभाग हो गए हैं। 19 नए जिलों की घोषणा की हैं लेकिन कुल जिलों की संख्या 50 ही रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जयपुर से जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण, वहीं जोधपुर को तोड़कर जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम बनाया गया है। ऐसे में पहले 31 जिलों को माना जाए और फॉर्मेशन के बाद 19 नए जिले माने जाएं तो कुल संख्या 50 होती है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह सभी घोषणाएं बजट पर बहस के जवाब में की है।
घोषणा में तीन नए संभाग सीकर, पाली और बांसवाड़ा बनाए गए हैं। शेखावाटी से सीकर, मारवाड़ से पाली और मेवाड़ के आदिवासी बेल्ट से बांसवाड़ा को संभाग बनाया गया है।
◆सीएम की घोषणाएं
●आरयू, कॉमर्स कॉलेज के अपग्रेडेशन के लिए 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
●अगले साल 75 करोड़ की लागत से ब्रिज कोर्स चलाए जाएंगे।
●500 प्राइमरी स्कूल को अपर प्राइमरी और 500 अपर प्राइमरी स्कूल को सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा।
●ट्रासंजेंडर्स को स्टाम्प ड्यूटी से छूट देने की घोषणा। ट्रांसजेंडर्स को प्रॉपर्टी खरीदने में किसी तरह की स्टांप ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी।
●जनता से जुड़े विभागों के सरकारी कर्मचारियों को लेपटॉप देने की घोषणा।
0 टिप्पणियाँ