चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट प्रत्युत्तर में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र को विधि महाविद्यालय सहित अन्य सौगात देने पर कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्री चौराहे पर जश्न मनाकर आतिशबाजी की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट प्रत्युत्तर मे राज्यमंत्री की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र को विधि महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ ग्रामीण उप अधीक्षक कार्यालय अभयपुर पुलिस चौकी शादी उप स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत सोनगरों की खेड़ी, नेगडिया, लक्ष्मीपुरा, सोनगर से जयसिंहपुरा मेघपुरा की 12 किमी सड़क के लिए 4 करोड़ 80 लाख की लागत से सड़क निर्माण सांवलियाँजी में जल झूलनी एकादशी पर्व पर यात्री भाड़े में 50% की घोषणा कर अनेकों सौगाते देने पर राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्री चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट की मौजूदगी में मुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री का आभार प्रकट कर किया।
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा है कि हम सब के नेता पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ विधानसभा को ऐतिहासिक सौगाते मिली इसके साथ ही पीछले 75 वर्ष में 4 कॉलेज मिले लेकिन वर्तमान में 4 साल में चितौड़गढ़ को 9 कॉलेज एवं इंस्टीट्यूट की सौगात मिली है। जनकल्याणकारी योजनाओ के बूते अशोक गहलोत के नेतृत्व सरकार रिपीट होगी।
नवरतन जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर शहर सेंट्रल अध्यक्ष रमेश नाथ योगी, हेरिटेज मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, विजयपुर मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, पांडोली मंडल अध्यक्ष आजाद पालीवाल, साउथ जोन अध्यक्ष विजय चौहान, बस्सी मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, अरनियापंथ मंडल अध्यक्ष कालूलाल जाट, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, पार्षद सुरेंद नाथ योगी, संदीप सिंह शम्मी, देवराज साहू, अशोक वैष्णव, राजेश सोनी, राजू खटीक, राजेश सरगरा, सत्यनारायण मूंदड़ा, रामगोपाल लौहार, टिंकू धामानी, गजानंद शर्मा, पंचायत समिति सदस्य गोपाल कुमावत, सरपंच प्रतिनिधि भरत शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रतनलाल मीणा, युवा नेता धर्मेंद्र मूंदड़ा, चांदनी बैरागी, सृष्टि गर्ग, शंभू लाल प्रजापत, अशोक राजोरा, संदीप पुरोहित, महेश काकानी, शांति लाल सालवी, मनीष चावला, रामलाल प्रजापत, संदीप तरावत, मुकेश मदानिया, सतीश शर्मा, रफीक खान, दीपक सोनी, नासिर खान, सुरेश काबरा, कमलेश ईनाणी, गोपाल चावला, शिव शर्मा, करण माली, अजय लोट, सद्दाम हुसैन, संजय राव सहित काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ