राजस्व प्रकरणों का समय पर निस्तारण हो-जिला कलक्टर

प्रतापगढ़, (माय सर्कल न्यूज़ @हेमन्त सालवी)। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बैठक में राजस्व अधिकारियों को कहा कि वे कोई भी राजस्व से संबंधित प्रकरण हो उसका समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान की सूचना उपखण्डवार अधिकारियों से ली और सूचना को जल्द से जल्द भिजवाने के निर्देष दिए। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से नामातंकरण के प्रकरणों की स्थिति, फसल कटाई, राजस्व वादों का निस्तारण, गिरदावरी रिर्पोट, भूमि अवाप्ती के प्रकरण, भूमि के आवंटन के प्रकरण, सहायता से संबंधित प्रकरण व जनसुनवाई आदि के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी छोटीसादड़ी विनोद कुमार मल्होत्रा, उपखण्ड अधिकारी अरनोद अभिमन्युसिंह कुंतल, उपखण्ड अधिकारी पीपलखूंट कुलदीपसिंह सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ