भीलवाड़ा, (विनोद सेन)। जिला वुशू संघ की आमसभा एवं कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। जिला संघ 2023 के चुनाव में राजस्थान वुशू संघ के पर्यवेक्षक विजेंदर सिंह चौहान, चुनाव अधिकारी लाजपतराय आर्चाय, जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक भगवत सिंह कानावत, शंकर धोबी उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरीक शिक्षा माध्यमिक भीलवाड़ा धमेंद्र शर्मा गजानंद, धर्मशाला मैनेजर की मौजूदगी में कार्यकारिणी घोषित हुई।
जिसमें मुख्य संरक्षक अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल (विधायक माण्डलगढ़) संरक्षक कुलदीप सिंह शक्तावत, जगदीश मानसिंहका, गजानंद बजाय अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष डाँ. भवानीपाल सिंह राठौड़, संजय पेडीवाल, राजमल तेली, लोकेश शर्मा कोषाध्यक्ष शोकिन कुमार तेली सचिव नरेंद्र सिंह शक्तावत सयुंक्त सचिव शंकर चन्देरिया, योगेश शर्मा, शंकर पहाडियां, सुरेश कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य माया चन्देरिया, ममता राव, दीपक खींची, रामेश्वर नायक, शिवराज सिंह शक्तावत, दीपेंद्र सिंह राठौड़ को बनाया गया। जुलाई में प्रतियोगिता करवाने का निर्णय भी लिया गया। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। मनीषा कंवर, बबलू सिंह, कविता जाट, अंशल बलाई, काली गाडरी, कृष्णा जाट, मंजू गाडरी, सुमन जाट, पुजा तेली, राजेंद्र सिंह,आदि खिलाडियों को सम्मानित किया है।
0 टिप्पणियाँ