अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। महिलाओं को आज अपने आप को पहचानने की जरूरत है। महिलाएं राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में आगे है। ये विचार आर.एन.टी. पी.जी. कॉलेज कपासन में महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबन्ध निदेशक डॉ. वसीम खान ने कहे। डॉ. खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे नगर के नगर पालिकाध्यक्ष, उपखण्ड अधिकारी, शिक्षाधिकारी, पुलिस उपनिरीक्षक पद पर महिलाएं आसीन होकर नगर को आगे बढाने में अपना योगदान दे रही है।
बी.एड. प्राचार्य डॉ. अनिल गोठवाल ने महिलाओं से सम्बन्धित न्याय व्यवस्था में बने कानून की जानकारी देते हुए अधिकारों से अवगत कराया। साथ ही महिलाओं पर बढ रहे अत्याचार पर प्रकाश डालते हुए उन्हें रोकने के लिए उपाय सुझाए। महाविद्यालय उपाचार्य डॉ. ओ.पी. सुखवाल ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मधुबाला शर्मा व डॉ. सुनीता परिहार ने किया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी एच.एल. अहीर, डॉ. दीपिका सौमानी, सुरभि रांका, सोनू बारेगामा, डॉ. प्रियंका पन्नू, मेघा चतुर्वेदी, निकिता नंदवाना, नेहा गर्ग, दिनेश लौहार, मनीष कुमावत, विशाल लाम्बा, पिन्टू शर्मा, अरविन्द राव आदि ने सहयोग प्रदान किया।
इसी प्रकार सामुदायिक चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश रायपुरिया द्वारा खंड कपासन में नियुक्त एएनएम एवं एलएचवी एवं अन्य महिला कार्मिकों की एक संगोष्ठी आयोजित की गई ।जिसमें खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश रायपुरिया ने राष्ट्र के निर्माण में महिला समृद्धि एवं महिलाओं के योगदान को बहुत महत्वपूर्ण बताया है इसी दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश रायपुरिया ने सभी महिलाओं की एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इन कार्यक्रमों के दौरान जिला नोडल ऑफिसर संजना अग्रवाल एवं सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र खटीक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ