महिलाओं ने हर्षोल्लास तथा धूमधाम के साथ मनाया फागोत्सव

सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। रविवार को सांवलियाजी कस्बे में कस्बे के सांवलिया महिला मंडल के द्वारा हर्षोल्लास तथा धूमधाम के साथ फागोत्सव महोत्सव मनाया गया। महिला मंडल की तृप्ति तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर परिसर में महिलाओं के द्वारा रविवार दोपहर बाद हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने राधाकृष्ण की झांकी बनाकर रंग बिरंगी गुलाल तथा गुलाब के पुष्पों से होली खेलते हुए फागोत्सव मनाया। फागोत्सव महोत्सव के तहत विभिन्न भजनों पर महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए।

इस फागोत्सव महोत्सव में महिला मंडल की तृप्ति तिवारी, रंजना तिवारी, अनिता तिवारी, निर्मला तिवारी, रश्मि जैन, शोभा वैष्णव, भारती ओझा, चंदा शर्मा, मंजू सेन, अपर्णा शर्मा, ज्योति तिवारी, इंद्रा तिवारी, सीमा तिवारी, राधा तिवारी, मेघा गोयल, शांता रेगर, उमा मण्डोवरा, पायल तिलारी, राजी सोनी, रक्षा जैन, कविता सोनी सहित लगभग 100 महिलाओं ने भाग लेते हुए सांवलिया सेठ के संग फाग खेला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ