शाहपुरा (मूलचंद पेसवानी)। शाहपुरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेगर बस्ती में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भामाशाह संतोक सिंह चैधरी ने गर्म वस्त्र, स्वेटर वितरित किये। इस मौके पर संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार डांगी, शिक्षा विभाग के बीआरसी चांद खां कायमखानी, पूर्व पार्षद गोपीलाल रेगर, रामप्रसाद सेन, वरिष्ठ नागरिक संस्थान के सचिव कैलाश रेगर की मौजूदगी में आयोजित समारोह में चैधरी ने अपनी ओर से 75 विद्यार्थियों को स्वेटर व गर्म वस्त्र बांटे। इस दौरान चैधरी भाव विभोर हो गये। उन्होंने कहा कि रेगर बस्ती क्षेत्र के बच्चे सर्दी में भी बिना स्वेटर आ रहे थे, इस कारण उनका मन द्रवित हो गया। आज स्वेटर देकर उन्होंने कोई अहसान नहीं किया है वरन यह सामाजिक दायित्व है। इस प्रकार का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। चैधरी ने सभी विद्यार्थियों से अपने माता पिता की सेवा जरूर करने का आव्हान किया। इसी दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को हर्षित जैन ने अध्ययन सामग्री का वितरण भी किया। मौजूद अतिथियों एवं स्कूल स्टाफ सदस्यों सोनू जैन, आयुषी शर्मा ने भामाशाह चोधरी का सम्मान कर आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ