चित्तौड़गढ़ (माय सर्कल न्यूज @गौरव कुमार मेड़तवाल)। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल सप्ताह के तहत कार्यालय परिसर में साथिनों की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक-चित्तौड़गढ़ (ग्रामीण) की साथिनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता चेताली जैन ने महिलाओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिशेध, व प्रतितोश) अधिनियम 2013 की जानकारी दी। साथ ही इंदिरा महिला शक्ति केंद्र से केंद्र प्रबंधक रुचिका त्रिपाठी, काउंसलर संगीता सुथार लक्ष्मी पालीवाल ने घरेलू हिंसा लैंगिक हिंसा, लैंगिक हिंसा विभिन्न महिला कानूनों के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन करवाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि महिलाओं के प्रति समाज में सकारात्मक एवं सुरक्षात्मक वातावरण बन सकें। इस अधिनियम के तहत आंतरिक शिकायत समिति का गठन होता है, जो लैंगिक उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने का काम करती हैं। कार्यशाला में इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र के रंजना डाड, माया सालवी भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ