राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हो रहे हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मौन सत्याग्रह कल

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 14 जनवरी 2024 से युवाओं, महिलाओं एवं पिछडे वर्ग को न्याय दिलाने हेतु मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ हुई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी विशेष कर असम की भाजपा सरकार इस यात्रा को रोकने का बार-बार प्रयास कर रही है एवं पिछले दो दिनों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जानबूझकर राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकल रही यात्रा पर हमले किए जा रहे हैं। इस तरह का कृत्य भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं असम की भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कर रही है जो लोकतंत्र एवं प्रजातंत्र के खिलाफ है। 
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह गाडन ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे से कलेक्ट्रेट चौराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे मौन सत्याग्रह कर असम की भाजपा सरकार एवं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा यात्रा के उद्देश्य को दबाने हेतु लगातार व्यवधान उत्पन्न करने का जो कुत्सित प्रयास किया जा रहा है उसके विरुद्ध चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त कांग्रेसजन भारतीय जनता पार्टी के कृत्यों का विरोध कर भाजपा के नेताओ की सद्बुद्धि की कामना करेंगे जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरुलाल चौधरी करेंगे।
इस मौन सत्याग्रह में चित्तौड़गढ़ जिले के पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी, शंकर लाल बेरवा, प्रकाश चौधरी, विधायक प्रत्याशी एवं डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, सभापति संदीप शर्मा, जिला संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठन,विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारीगण,पंचायत राज के समस्त जनप्रतिनिधीगण, नगर निकाय के समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ