चित्तौड़गढ़ में नगर निकाय चुनाव में निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ और रावतभाटा में कांग्रेस ने बोर्ड बनाया हैं।
निम्बाहेड़ा में कांग्रेस ने 15 साल बाद नगर पालिका में बोर्ड बनाया हैं। चित्तौड़गढ़ के 60 वार्डों में कांग्रेस ने 36 और भाजपा को मात्र 24 सीटों पर ही जीत मिली। इसी तरह निम्बाहेड़ा के कुल 45 वार्डों में से 28 वार्डों में कांग्रेस, 16 वार्डों में भाजपा और एक निर्दलीय ने जीत दर्ज की। वही रावतभाटा नगर पालिका में
कांग्रेस ने 29, भाजपा ने 9, और निर्दलीय 2 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की हैं। चित्तौड़गढ़ भाजपा विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने नगर निकाय चुनाव से पूर्व 60 के 60 वार्ड जितने का दावा किया था लेकिन चुनाव नतीजों में भाजपा को महज 24 वार्डों में ही जीत का स्वाद मिल सका। वही निम्बाहेड़ा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की हार को पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी भी नही टाल सके। निंबाहेड़ा में सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना का जादू चला और 15 साल से भाजपा के बोर्ड को छीन कर कांग्रेस के खाते में दिया। रावतभाटा में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ ने चुनाव की कमान संभाली लेकिन यहाँ के विधायक राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी ने भाजपा की जीत के
मंसूबों पर पानी फेर दिया। रावतभाटा में 40 वार्डों में से 29 पर कांग्रेस ने कब्जा जमा दिया।

0 टिप्पणियाँ