चित्तौड़गढ़, (सलमान)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़, वन विभाग एवं शिक्षा विभाग चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 22 मई को अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में 21 मई 2022 को राजकीय बालिका उ.मा.वि. चित्तौड़गढ़ में सुगना राम जाट, उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ के मुख्य आतिथ्य, विशिष्ट अतिथि अखिलेश कुमार श्रीवास्तव प्रबन्धक श्री कालिका ज्ञान केन्द्र मा.वि. प्रतापनगर एवं चन्द्र शंकर श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) चित्ताौड़गढ़ की अध्यक्षता में किया गया।
चन्द्र शंकर श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) चित्तौडगढ ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा ग्रीष्मावकाश में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर एवं रा.बा.उ.मा.वि. चित्तौड़गढ़ में संचालित समाज सेवा शिविर के संभागियों को 22 मई 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में सभी जीवों के लिये साझे भविष्य का निर्माण विषय पर आज दिनांक 21 मई को सेमिनार का आयोजन कर जैव विविधता के बारे में वार्ता के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि सुगना राम जाट, उपवन संरक्षक चित्तौड़गढ़ ने अपने उद्बोधन में उपस्थित संभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि जैविक विविधता में पौधों, जानवरों और सूक्ष्मजीवोें में की एक विस्तृत विविधता शामिल है, जिसमें प्रत्येक प्रजाति के भीतर आनुवांशिक अंतर शामिल है। उदाहरण के लिए फसलों की किस्मों और पशुओं की नस्लों के बीच। वर्तमान समय में सभी जीव-जन्तुओं, पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों, वनस्पति का जीवन महत्व रखता है, यदि हमने जैविक विविधता को नहीं बनाये रखा तो कई प्रजातियॉ विलुप्त हो जायेगी, जिससे मानव जीवन पर भी असर पड़ेगा। उप वन संरक्षक ने 22 मई को जैव विविधता के अवसर पर बस्सी सेंचुरी भ्रमण व ट्रेकिंग कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि अखिलेश श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में संभागियों को सभी जीव-जन्तुओं का महत्त बताते हुये पशु-पक्षियों, पेड़-पाधों की सुरक्षा करते हुये जैव विविधता बनाये रखने में सहयोग देने के लिये आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में चन्द्र शंकर श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) ने कहा कि पृथ्वी पर अगर मानव जीवन को बचाना है तो जैव विविधता बनाये रखना बहुत जरूरी है। जैव विविधता पर संकट आने के कारण ही वर्तमान में विषम पस्थितियॉ उत्पन्न हुई है। डी.ओ.सी. स्काउट ने सभी संभागियों को स्काउट गाइड गतिविधि के बारे में जानकारी प्रदान करते हुये समाज व देश सेवा में योगदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सुमिता चाहर द्वारा अतिथियों व संभागियों का शाब्दिक स्वागत करते हुये खाद्य श्रृंखला के माध्यम से जैव विविधता का महत्व बताया। श्रीमती सीमा दशोरा ने समाज सेवा शिविर के बारे में जानकारी प्रदान करते हुये बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ नीता दशोरा, अन्तुम आसियॉ, महिपाल, राजेन्द्र आगाल, मंजू पुरोहित, स्काउट गाइड से स्काउटर सत्य नारायण शर्मा, कैलाश चन्द्र अहीर, हेमन्त पुरोहित, सुनील कुमार सोमानी, विनोद कुमार मून्दड़ा, गाइडर श्रीमती शोभना शर्मा, सुनीता अग्रवाल, यशोदा कुमावत सर्विस रोवर युवराज तम्बोली, रानी तम्बोली आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ