लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का अवलोकन किया

 
चित्तौड़गढ़ (सलमान)। महाराणा प्रताप बहुउद्देशीय लॉ कॉलेज चित्तौड़गढ़ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का अवलोकन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ.एस.डी.व्यास के अनुसार राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायालय चित्तौड़गढ़ के विभिन्न न्यायालयों में निस्तारण होने वाले राजीनामा योग्य प्रकरणों का अवलोकन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवलोकन के दौरान अवलोकन प्रभारी विधि व्याख्याता पूजा राजोरा के दिशा निर्देश में एवं विधि व्याख्याता दिनेश शर्मा, राजेंद्र कुमार राजोरा, ज्योति पचौरी, मुकेश तोलम्बिया, जितेन्द्र ओझा, कृष्णा देवेंन के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित विभिन्न सिविल एवं दांडिक मामलों की रिपोर्ट तैयार की जिसमे जिला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्तागण नरेश शर्मा, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ योगी, कार्यकारिणी के सदस्यगण चन्द्र प्रकाश शर्मा, निलेश भटनागर, पुष्पेन्द्र ओझा, राजेंद्र सिंह, कमल प्रजापत सहित विभिन्न अधिवक्ताओ ने सहयोग दिया। 
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवलोकन में विद्यार्थियों ने विशेषकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ओमी पुरोहित, सचिव  भानु कुमार, एडीजे संख्या 2 – दिनेश नागौरी, सीजेएम उदय सिंह आलोरिया सहित मोटर यान दुर्घटना दावा अधिकरण, ग्रामीण न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायाधीशगणों से लोक अदालत एवं न्यायिक विचारण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की सहायक अवलोकन प्रभारी विधि व्याख्याता दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र कुमार राजोरा ने राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित सिविल एवं दांडिक प्रकरणों की रिपोर्ट प्रायोगिक डायरी में उल्लेख करने की प्रक्रिया समझाई।
इस अवलोकन के दौरान लॉ कॉलेज के विद्यार्थीगण अनमोल राठी, विशाल कुमावत,रवि मेनारिया, सृष्टि भाटी, उषा कँवर, नीलम चौधरी, जीवन शर्मा , कमलेश पारीक,आसमा रंगारी, मेघा वैष्णव, तारा राव, सीमा राजोरा, ममता कँवर, राहुल पूरी, गोपाल तेली, आयुष शर्मा, चन्द्र शेखर सेन,आनंद शर्मा, प्रतीक चौहान, रिंकू मीणा ने विभिन्न न्यायालयों में काउंसलर के रूप में कार्य किया। सफल राष्ट्रीय लोक अदालत अवलोकन के लिए कॉलेज प्रबंधक निर्देशन डॉ.जे .एल.पुरोहित ने विधि व्याख्याताओ एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाये दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ