चित्तौड़गढ़ (सलमान)। आगामी 9 जून को महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से महेश सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
महेश नवमी महोत्सव 2022 कार्यक्रम के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर महेश भवन कुम्भा नगर में महेश जंयती कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अनिल ईनानी के निर्देशन में माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्यों, माहेश्वरी बंधुओं एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यो एवं सभी क्षेत्रों के इकाई अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए प्रवक्ता भरत कुमार लढ्ढा ने बताया कि मुख्य संयोजक अनिल ईनानी ने आयोजन हेतु सभी के सुझावो पर विचार एवं विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की साथ ही विभिन्न समितियों और प्रभारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया। ईनानी ने बताया कि महेश नवमी पर 9 जून को भव्य शोभायात्रा सायं 4 बजे माहेश्वरी पंचायत भवन सदर बाजार से प्रारम्भ होकर गणगौर गार्डन पहुंचेंगी। गणगौर गार्डन पंहुचने पर भगवान महेश की आरती की जायेगी तत्पश्चात माहेश्वरी बंधुओं का स्नेह भोज रखा जायेगा।
माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में पूर्व संध्या पर साँस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमे मटका दोड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। विभिन्न खेल-कूद कार्यक्रम में बैडमिंटन प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सांवरियाजी चिकित्सालय एवं महिला बाल चिकित्सालय मे मरीजों को फल वितरण किया जायेगा। बैठक में माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता रखने एवं महेश नवमी के अवसर पर सांवलिया चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। महेश नवमी महोत्सव समिति द्वारा शैक्षणिक अध्ययन में प्रतिभावान छात्र छात्राओं की प्राप्त अंक तालिकाओ के अनुसार श्रेष्ठ को पुरस्कृत किया जायेगा। इस दौरान अलग अलग समिति बनाकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें वित्तीय समिति का गठन एवं संग्रहण हेतु राकेश मंत्री, स्वागत द्वार लगाने हेतु शैलेंद्र झंवर व भोजन व्यवस्था हेतु सुनील गदिया, प्रतिभाओ के सम्मान हेतु कैलाश तोतला, क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु शिव डाड,बैडमिंटन हेतु , दिनेश हेडा, पीयूष काबरा जगदीश नामधराणी, शतरंज हेतु नीलेश बल्दवा को प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में प्रमुख उद्योगपति गोविंद गदिया, पूर्व नगर सभा अध्यक्ष सत्यनारायण आगाल, समाजसेवी सीए अर्जुन मुंदड़ा आदि ने विचार व्यक्त कर आवश्यक सुझाव दिये। आभार मुख्य संयोजक अनिल ईनानी ने प्रकट किया व संचालन भरत कुमार लढ्ढा ने किया। बैठक में संरक्षक जुगल किशोर बिडला, महिला संगठन जिला अध्यक्ष कृष्णा समदानी, सचिव लीला आगाल, पूर्व नगर सभा अध्यक्ष जानकीलाल भंडारी, शिव प्रकाश पुंगलिया, ओमजी खटोड़, सत्य नारायण ईनानी, अशोक कलंत्री, एडवोकेट प्रदीप काबरा, कैलाश चोखड़ा, राजेंद्र गगरानी पुष्कर मालू, राधेश्याम मंडोवरा,नरेन्द्र डाड, नरेन्द्र भणडारी,राधेश्याम लढ्ढा, शिवलाल पोरवाल,सुनील मालीवाल, राजेंद्र नाम धरानी, बालमुकंद सोमानी, बसंत हेडा, कैलाश भूतड़ा, गोपाल बाहेती, महेश काकानी, गिरिराज सोमानी, राकेश पोरवाल, सुरेश बांगड़ सहित कई महेश्वरी बंधु बैठक में उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ