चित्तौड़गढ़। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया का 13वां स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से बनाया गया। इस अवसर पर चित्तौडगढ़ विधानसभा व बेगूं विधानसभा में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये। जिसमें चित्तौड़गढ़ जिला कमेटी व विधानसभा कमेटी द्वारा भिस्तीखेड़ा में जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन द्वारा झंडारोहण किया गया। जिला महासचिव आरीफ मोहम्मद मेव द्वारा कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया गया।
पुराने हॉस्पिटल बेगू में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया जिसमे 30 यूनिट ब्लड डोनर द्वारा ब्लड डोनेट किया गया।
इस अवसर पर जिलामंहासचिव अनवर हुसैन, एडवोकेट रियाजत खान, विधानसभा अध्यक्ष रशीद मोहम्मद, विधानसभा महासचिव जफ़र खान, लियाक़त हुसैन रंगरेज़, मोहम्मद सद्दीक मासूम अली, आरीफ अब्बासी, शेज़ाद अज़हर नागोरी, रमेश, आसिफ खान, असफाक खान, फ़िरोज़, जाकिर हुसैन, अकरम अली, गोलू रफीक, बबलू, सकिल, राजू, समीर सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ