चित्तौड़गढ़, (सलमान)। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के द्वितीय चरण के तहत नगर परिषद चितौडगढ द्वारा मंगलवार को नगर परिषद प्रांगण में पट्टा वितरण कार्यक्रम राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाडावत के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किया गया।
आयुक्त रविन्द्रसिंह यादव ने बताया कि राज्य सरकार चलाये जा रहे प्रशासन शहरो के संग अभियान 2021 के द्वितीय चरण के तहत नगर परिषद द्वारा मंगलवार को नगर परिषद प्रांगण में पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे 221 पट्टे एवं 39 भूखण्ड हस्तान्तरण प्रमाण पत्र लाभार्थियो को सुपुर्द किये गये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाडावत ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप पिछले वर्ष 10 लाख पट्टे दिये जाने के लक्ष्य के साथ 2 अक्टूबर को इस अभियान की शुरूआत की गई।
सब कुछ है खुद की भूमि, भवन, कोई सरकारी भूमि पर कब्जा नही, कोई वन क्षैत्र नही, किसी तरह की बाधा नही लेकिन स्वामित्व का वैध दस्तावेज नही होने से हमेषा डर बना रहता था, इस पीडा को हमारे माननीय मुख्यमंत्री ने पहचाना और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल एवं जी.एस.संधू को इसके निराकरण के निर्देष दिये, जिस पर सरकार ने 69ए की जादुई धारा बनाकर नियमो के सरलीकरण कर आमजन को राहत दी। सरकार ने अब शहर के गरीब एवं बेरोजगारो के लिए इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार योजना लागू कर दी है। इस योजना ने हमारे शहर में सफाई, उघान सहित अनेक कार्य होंगे। हमारा शहर को सुन्दर बनेगा। इसके साथ ही जल्द ही चितौडगढ को चम्बल का पानी भी मिलने लगेगा, मेडिकल काॅलेज इस वर्ष प्रांरभ हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने चितौडगढ शहर को स्मार्ट सिटी घोषित किया है, उसमें भी हमे 250 करोड रू. के विभिन्न विकास कार्य करवाएंगें। नगर परिषद और यूआईटी मिलकर शहर मे हजारेश्वर पुलिया, गांधीनगर से निम्बाहेडा को मिलाने हेतु अण्डरपास तथा सेंती मधुवन में भव्य सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन बना रहे है, जिसकी स्वीकृति भी सरकार ने दे दी। इसके साथ ही 105 करोड रू. 315 बेड का हास्पीटल भी हमारे मेडिकल काॅलेज मे प्रांरभ हो जायेगा।
सभापति संदीप शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि सरकार ने नगरीय निकाय एवं यूआईटी के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने हेतु 69ए की जादुई धारा बनाई तथा हमारे द्वारा अब 1410 पट्टे वितरित किये जा चुके है, उनमे 90 प्रतिशत पट्टे 69ए के तहत जारी किये गये है, सरकार ने इस धारा की कट ऑफ डेट 2018 कर दिये जाने से हमारे द्वारा इन सभी नियमो को समाहित करते हुए आज आप समक्ष यह पट्टे वितरित किये जा रहे है।
कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाडावत, सभापति संदीप शर्मा, काग्रेंस नगर अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदडा, उपसभापति कैलाश पंवार, आयुक्त रविन्द्रसिंह एवं पार्षदगणों ने आवेदकों को पट्टे वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद सुमन्त सुहालका ने किया। इस अवसर पर पार्षद बालमुकन्द मालीवाल, देवराज साहू, कन्हैयालाल माली, विजय चैहान, रणजीत लोठ, दिनेष जायसवाल, कमल गुर्जर, रामगोपाल लौहार, राजेष सरगरा, सुशील जटिया, टिन्कू धमानी, विजय चैधरी अमानत अली, मोहम्मद युसुफ, सुमित मीणा, नगेन्द्रसिंह राठोड, संदीपसिंह, राजेष सोनी, राजू खटीक सहित बडी संख्या मे लाभार्थी उपस्थित थे।
40 वर्षो बाद मिला मालिकाना हक
तत्कालीन समय मे इन्दिरा गांधी स्टेडियम निर्माण के दौरान वहाॅ की भूमि अवाप्त की गई तथा भूमि मालिका को भूमि के बदले बीएसएनएल ऑफिस गांधी नगर मे भूमि आवंटित की गई। किन्तु लम्बे समय ने 28 सदस्य की कमेटी द्वारा काफी प्रयास करते हुए इस प्रकरण को राज्य सरकार, मानवाधिकार आयोग तक ले गये, किन्तु जब इन आवेदको ने प्रषासन शहरो के संग अभियान मे पट्टे हेतु आवेदन किया तो सभापति संदीप शर्मा ने व्यक्तिगत रूचि लेते हुए इनके दस्तावेजो की पूर्ति करवाई तथा आज हुए पट्टा वितरण कार्यक्रम मे 25 आवेदको को पट्टे जारी किये गये।
0 टिप्पणियाँ