चित्तौड़गढ़। जौहर स्मृति संस्थान चितौडगढ के आम चुनाव 2022 सम्पन्न कराने हेतु मनोनित चुनाव अधिकारियों में पूर्व विधायक माण्डलगढ प्रदीपकुमारसिंह सिंधोली एवं पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चैहान ने जौहर स्मृति संस्थान चितौडगढ में चुनाव कार्यक्रम निष्पक्ष आयोजित हो इस हेतु एक बैठक ली गई। बैठक में बताया गया कि जौहर स्मृति संस्थान चितौडगढ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (महिला), महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिये चुनाव होंगे जिसकी विस्तृत जानकारी ,कार्यक्रम ,प्रक्रियाओं के संबंध में संस्थान के सभी सदस्यों को डाक के माध्यम से पत्र जौहर स्मृति संस्थान द्वारा सूचित कर दिया गया है। इसमे चुनाव प्रक्रियाओं पर चर्चा करते हुए वोटर की सुविधा के लिये विभिन्न काउण्टर लगाने, मत पत्र में प्रत्याशी के नाम अल्फोबेटिक पद्धति से करवाने, माईक व्यवस्था मय एनाउन्सर, फोटोग्राफी,विडियोग्राफी सहित, ब्लेक मार्कर उपयोग, छांया पानी,संस्थान की अधिकृत मुहर आदि समुचित प्रकार से करने एंव चुनाव निष्पक्ष, गरीमामय, मर्यादा पूर्ण तरीके से करवाये जायेगें, अतः सभी से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में अधिकाधिक भाग लेकर चुनाव कार्यक्रम को सफल बनावे एंव समाज के सही प्रतिनिधि के चुनाव करें। चुनाव कार्यक्रम में सहयोग के लिये सहायक चुनाव अधिकारियों की एक 15 सदस्यीय सहयोग टीम का गठन किया गया जिसमें रूपसिंह शक्तावत, सोहनसिंह सावा, अजीेतसिंह पुरावत मंगरोप, लालसिंह अमराणा, नरेन्द्रसिंह नरधारी, विक्रमसिंह झालरा, विरेन्द्रसिंह सांकडा खेडा ,गजराजसिंह खंगारोत, सहित अन्य का इसमें आवश्यक सहयोग लिया जायेगा। ये चुनाव अधिकारी के निर्देशन में चुनाव कार्य सम्पन्न करेंगे। मतदाताओं द्वारा चुनाव नियमों की पालना समुचित नहीं किये जाने पर चुनाव अधिकारी द्वारा सभी नियमों में संशोधन,जोडने,हटाने के लिये अधिकृत होंगे।
बैठक में संस्थान अध्यक्ष तख्तसिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष शक्तिसिंह मुरलिया, संयुक्त मंत्री गजराजसिंह भाटी, कोषाध्यक्ष नरपतसिंह भाटी, जीवनसिंह नरधारी, श्यामसिंह हाडा मोरवन, समरर्थसिंह शेखावत सहित चुनाव में सहयोग के लिये गठित टीम मनोनित सहायक चुनाव अधिकारी रूपसिंह शक्तावत, सोहनसिंह सावा, अजीतसिंह पुरावत मंगरोप, लालसिंह अमराणा, नरेन्द्रसिंह नरधारी, विक्रमसिंह झालरा, विरेन्द्रसिंह सांकडा खेडा ,गजराजसिंह खंगारोत, सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ