चित्तौड़गढ़। रावतभाटा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा हैं। पुलिस ने 5 अवैध
पिस्टल मय 09 जिन्दा कारतूस व 8 चोरी की मोटर साईकिले जब्त कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के निर्देशन में व
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा ज्ञान प्रकाश नवल एवं पुलिस उपधीक्षक वृत रावतभाटा झाबर मल यादव के निकटतम सुपरविजन में थाना क्षेत्र में बढ़ते सम्पति सम्बन्धी अपराधों एवं अवैध हथियारों की सप्लाई की रोकथाम हेतु इमरोज 26 जून
को मन थानाधिकारी मदनलाल पु.नि. मय जाप्ता द्वारा बप्पारावल चौराहा दीपपुरा रोड़ पर नाकाबंदी की। दौराने नाकाबंदी एक मोटर साईकिल नम्बर आरजे 09 एसबी 6614 आई जिस पर तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे। जिनको पास आने पर रोककर तलाशी लेने पर मोटर साईकिल चालक पप्पु गुर्जर के कब्जे से 01 पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस व 01 चोरी की मोटर साईकिल तथा पप्पु गुर्जर के साथी दिलीप प्रजापत से 01 पिस्टल 02 जिन्दा कारतूस एवं मुकेश उर्फ मेमा बंजारा के कब्जे से 01 पिस्टल 02 जिन्दा कारतुस तथा हर तीनों अभियुक्तगण के तीन मोबाईल फोन कब्जे पुलिस ले मौके पर बाद कार्यवाही के रवाना हो थाने पर पहुच प्रकरण संख्या 150 / 2022 धारा 3/25, 5 / 25 आर्म्स एक्ट व 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान के दौराने गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान पप्पू गुर्जर व दिलीप प्रजापत से
कड़ाई से पूछताछ / अनुसन्धान करने पर उनके द्वारा दी गई सूचना पर अभियुक्त पप्पु गुर्जर के घर से 02 पिस्टल मय 02 कारतुस एवं 03 चोरी की मोटर साईकिले तथा अभियुक्त दिलीप प्रजापत के घर से 04 चोरी की मोटर साईकिल जब्त की गई। अभियुक्तगण से और भी घटित घटनाओं के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान जारी है।
पुलिस ने पप्पु पिता मदनलाल जाति गुर्जर उम्र 22 साल निवासी रेनखेड़ा थाना रावतभाटा जिला चित्तौड़गढ़, दिलीप पिता राधेश्याम जाति प्रजापत उम्र 26 साल निवासी बड़ोदिया थाना रावतभाटा जिला
चित्तौड़गढ़, मुकेश उर्फ मेमा पिता छितर जाति बंजारा उम्र 27 साल निवासी वार्ड नम्बर 1 बंजारा मोहल्ला तेजाजी चौक डाबी थाना डाबी जिला बुंदी को गिरफ्तार किया।
पुलिस कार्यवाही टीम में मदनलाल पु.नि. थानाधिकारी थाना रावतभाटा, असराम सउनि थाना रावतभाटा, निहालसिंह सउनि थाना रावतभाटा, कमलेश कुमार एचसी नम्बर 1344 थाना रावतभाटा, नरेन्द्र कानि नम्बर 634 थाना रावतभाटा, करतारसिंह कानि नम्बर 1052 थाना रावतभाटा, रामअवतार कानि नम्बर 1509 थाना रावतभाटा, रविप्रकाश कानि नम्बर 1475 थाना रावतभाटा, चन्दराम कानि नम्बर 1223 थाना रावतभाटा, चेतराम कानि नम्बर 848 थाना रावतभाटा, बबलू कानि नम्बर 928 थाना रावतभाटा, सर्वश्री कमलेश कुमार एचसी नम्बर 1344 थाना रावतभाटा, नरेन्द्र कानि नम्बर 634 थाना
रावतभाटा आदि शामिल थे। चन्द राम कानि. नम्बर 1223 थाना रावतभाटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ