डूंगला, (विमल नलवाया)। थाना पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग एवं महिला अत्याचार के अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में नाबालिग को दस्तियाब कर आरोपी पप्पू लाल उर्फ पप्पू सिंह पिता कैलाश मीणा निवासी नामा की भागल थाना छोटी सादड़ी को गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है व प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
0 टिप्पणियाँ