चित्तौड़गढ़, (सलमान)। अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की अनुसंशा से शिक्षा मंत्रालय ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में 5 महात्मा गांधी विद्यालय खोलने के आदेश जारी किए हैं।
जिनमे चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के चित्तौड़गढ़ नगर परिषद क्षेत्र राउमावि चंदेरिया,उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर व ग्रामीण क्षेत्र में राउमावि विजयपुर,राउमावि आंवलहेड़ा,राउमावि कन्नौज विद्यालय को महात्मा गांधी में क्रमोन्नत किया गया।
महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई जिसमे गांधीनगर सेक्टर 2 स्तिथ प्रेमनगर स्कूल को क्रमोन्नत होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर के यहाँ शहर अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मुंदड़ा व नगर परिषद सभापति संदीप जी शर्मा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री बीड़ी कल्ला,राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत का आभार जताया विद्यालय प्रधानाध्यापक महेश चंद्र नुवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
आभार जताने में वरिष्ठ पार्षद बालमुकुंद मालीवाल, रामगोपाल लौहार, मधु अजमेरा,टिंकु धमानी, कमल गुर्जर,देवराज साहू,पार्षद प्रतिनिधि शहर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश सोनी,गोपी खटीक,अरविंद अजमेरा,पार्षद प्रत्याशी कैलाश भूतड़ा,शाकिर हुसैन,जमील अहमद,वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश काकानी,पूर्व पार्षद खिजर खान,ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभुलाल प्रजापत,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन,कांग्रेस डिजिटल अभियान के नवरतन जीनगर,शाकिर हुसैन,सत्यप्रकाश न्याति,शहर कांग्रेस सहसचिव रोहित खटीक,नासिर खान,कांग्रेस आईटी सेल रामेश्वर माली,रामकुमार दुदानी,प्रदीप पुरोहित,गोपाल पटवा,अक्षत लौहार,शादाब हुसैन,शफीक खान,फारुक खान,आशु कादरी आदि कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत का आभार जताया।
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद क्षेत्र के प्रेमनगर विद्यालय के महात्मा गांधी अंग्रेजी में क्रमोन्नत होने पर सम्पूर्ण गांधीनगर के साथ शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवार के बच्चो को भी अंग्रेजी शिक्षा का लाभ मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ