8 किसान परिवारों को मिली आर्थिक सहायता राशि, सौंपे 12.25 लाख रुपए के चैक


निम्बाहेड़ा। शहर के पेच परिसर स्थित कार्यालय पर शनिवार को राजीव गांधी कृषक योजना के अन्तर्गत राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने 8 आश्रित किसान परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 12.25 लाख रूपये की राशि के चैक वितरण किये।
कृषि उपज मंडी सचिव कुदन देवल ने इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए बताया की राजीव गांधी कृषक साथी योजना के अन्तर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रितों को एवं अंग भंग हो जाने पर स्वयं करे नियमानुसार सहायता राशि दिये प्रदान की है जिसके अन्तर्गत श्रीमती कंकु बंजारा पत्नी मांगीलाल बंजारा निवासी धीनवा को 2 लाख की राशि, टोलीराम गायरी पुत्र नानालाल गायरी निवासी अरनोदा को 2 लाख की राशि, श्रीमती कंचन कुंवर पत्नी नारायण सिंह राजपूत निवासी अमरपुरा को 2 लाख की राशि, श्रीमती मथरी बाई पत्नी चतरा बंजारा निवासी नारदिया को 2 लाख की राशि, श्रीमती निर्मला बाई पत्नी गोपाललाल बेरागी निवासी नरसाखेड़ी को 2 लाख की राशि, श्रीमती धापुबाई पत्नी भेरूलाल भील निवासी बोराखेड़ी को 2 लाख की राशि, हरालाल डांगी पुत्र सोलाल डोगी निवासी बांसा को 15 हजार की राशि एवं बिरजु कोली पुत्र मनोहर कोली निवासी प्रकाश नगर को 10 हजार राशि के चेक प्रदान किये गए।
इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरूषोत्तमलाल झंवर, नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पूर्व प्रधान एवं  महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी गोपाललाल आंजना, पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, पंचायत समिति सदस्य पिंकेश जैन, पार्षद राजेश सांड, जावेद खान, पार्षद प्रतिनिधि योगेश बाहेती, किराना एवं खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं जुगल धाकड़, सोहन धाकड़, मिठुलाल धाकड़, प्रेम जाट, जीवन आंजना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश भाणवत, सरपंच अरनिया जोशी गजेन्द्र पालीवाल, सरपंच प्रतिनिधि भावलिया उदयलाल भील, गादोला सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल रावत, नितेश आंजना, वेणीराम जाट, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश धाकड, कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि गण, नगर के गणमान्यजन एवं लाभार्थी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ