सिस्टम नही बिगड़ा तो उदयपुर संभाग में 27 से 29 जून तक बरसात होने की संभावना, मानसून की होगी एंट्री..!


चित्तौड़गढ़। तेज गर्मी से अब जल्दी ही राहत मिलने की संभावना हैं। उदयपुर संभाग में अगले तीन दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना हैं। यह दौर 27 जून से 29 जून तक रह सकता हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि सिस्टम में अगर कहीं कोई परिवर्तन हुआ तो मानसून 2 दिन लेट हो सकता है। 27 जून को अगर सिस्टम नही बिगड़ा तो तीन दिन तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इसी के साथ मानसून की एंट्री हो जाएगी। अमूमन माना जाता है कि 26 जून को मानसून प्रवेश करता है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 27 जून से डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही और राजसमंद एरिया से बारिश का दौर शुरू होगा। इन जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसी तरह 28 व 29 जून को उदयपुर, कोटा, झालावाड़, बारां, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में पानी गिरने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ