चित्तौड़गढ़। श्री सर्वेश्वर मंदिर हर्षनगर चामटीखेड़ा रोड़ पर शनिवार को कमल बिलोची के संयोजन में सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ। रामचरितमानस मंडल शिवालिक विहार के व्यवस्थापक कमलकिशोर खटोड़ ने बताया कि मंडल के लक्ष्मीनारायण डाड मनोज शर्मा मुकेश काबरा आदि ने सुंदरकांड की प्रस्तुति दी।ढोलक पर प्रदीप शर्मा ने संगत की। सर्वेश्वर मंदिर प्रबंधक कारिणी समिति के अध्यक्ष विनोद लढ़ा, गोविंद काबरा, अजय बनवार, जानकीलाल सोनी, जयप्रकाश सिंघल, गोविंद पटवा आदि पदाधिकारियों ने दर्शनार्थ के लिए आए गोस्वामी समाज के प्रतिनिधी सत्यनारायण पर्वत, शंकर यशपुरी, राहुल गोस्वामी, गोपाल पुरी का स्वागत किया।
सभी पुजारी हीरालाल वैष्णव, रितिका, अंकिता सोनी द्वारा श्रृंगारित सर्वेश्वर भगवान लक्ष्मी नारायण सर्वेश्वर महादेव व सर्वरक्षक हनुमानजी के विग्रह के दर्शन कर अभिभूत हुए।सत्यनारायण डाड, कैलाश शर्मा, गोपाल लढ़ा, सुनील कलंत्री, कन्हैया लाल कुम्हार, बृजेश कुमावत, श्रवण शर्मा, शिवशंकर जोशी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने आरती में भाग लिया। मंजू वैष्णव, विजयलक्ष्मी शर्मा, अनीता खटोड़, सीमा काबरा, आशा सोनी आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी।
0 टिप्पणियाँ