हरीश वेद बने क्षत्रिय वेद समाज जिलाध्यक्ष



चित्तौड़गढ़। क्षत्रिय वेद समाज की बैठक प्रताप पार्क में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता गोपाल वेद सांखला ने की। बैठक में समाज विस्तार को लेकर वरिष्ठ अतिथि श्रीराम राठौड़, नरेन्द्र सिंह, कन्हैयालाल सांखला, किशन सिंह राठौड़ की उपस्थिति में सर्वसम्मति से क्षत्रिय वेद समाज के जिलाध्यक्ष पद पर हरीश वेद को नियुक्त किया गया। उपस्थिति अतिथियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को केसरिया दुपट्टा पहना कर समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई तथा आगामी बैठक में कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा करने को कहा। बैठक में जानकीलाल वेद, दिनेश भाटी, दिलीप संखला, नारायण सिंह, ताराचन्द सांखला, अरूण राठौड़, कपिल सांखला, चेतन सांखला, निखिल सांखला, गोपाल राठौड़, कमलेश राठौड़, राहुल वेद, चेतन राठौड़, सुनिल राठौड़, मनीष गौड़, लोकेश राठौड़, दिनेश राठौड़, साहिल, शेरू, भूपत, कल्पेश, जसवंत राठौड़, सुभाष राठौड़, मनोहर राठौड़, कैलाश, ललित वेद, यशवंत सांखला, मनीष सांखला, रामलखन किशन राठौड़, सेटू वेद, दिवांश, मुकेश, चन्द्रप्रकाश, पवन, राम सहित समाज के युवा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ