अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने सर्वटे का किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन


चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय चैहान नेतृत्व में राजस्थान सरकार के सफाई आयोग एवं अनुसूचित आयोग उपाध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वटे का स्वागत किया गया। शनिवार 25 जून को नगर परिषद सभा भवन में सायं 7ः30 बजे श्री सर्वटे का मेवाड़ी पगड़ी पहना कर, शाॅल ओढ़ाकर, प्रशंसा पत्र देकर फूलमाला से स्वागत किया गया साथ ही अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने अपनी मांगों का एक मांग पत्र भी सुपुर्द किया जिसमें राजस्थान में अतिशीघ्र भर्ती करवाने, वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दिये जाने, वर्षों से पेण्डिंग पदोन्नति करवाने के आदेश शीघ्र करवाने, वाल्मीकि समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास के भूखण्ड आवंटित कर छात्रावास निर्माण करवाया जाने एवं कईं वर्षों से सफाई कर्मचारियों को रियायती दर पर भूखण्ड आवंटित नहीं हुए अतः अतिशीघ्र रियायती दर पर भूखण्ड आवंटन के आदेश दिलाये जाने की मांग की गई।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजन मल्हौत्रा, प्रदेश संयुक्त मंत्री सत्यनारायण चनाल, जिलाध्यक्ष विजय चैहान, जिला शाखा कार्यकारिणी के महेन्द्र राठौर, छवि देशबन्धु, राजेश आदिवाल, रतन बेनीवाल, विश्वजीत घारू, रतन लोट, श्रीकान्त लोट, संजय नकवाल, रवि चनाल, पुरण मल्हौत्रा, जयराज कण्डारा, देवेश देशाई, हरिश जमादार, राधाकिशन टांक, किशनलाल, भंवर टांक सहित अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिला एवं नगर शाखा व नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के समस्त कर्मचारियों ने स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ