मोबाईल लूट के 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 12 चोरी की मोटर साईकिले जब्त



चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 2 मोबाइल चोर को गिरफ्तार करते हुए उनसे चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद की है। उक्त प्रकरण में कोतवाली थाना के सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार एवं उनके नेतृत्व में गठित टीम का विशेष सहयोग रहा।
इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बताया कि वट 20 जून को प्रार्थी राहुल खटीक पिता बाबुलाल जाति खटीक उम्र 20 साल निवासी ढोरिया ने थाना कोतवाली निम्बाहेडा पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि 19 जून को सुबह 08.45 ए.एम की बात है कि मैं आदर्श कोलोनी में कोंचिंग क्लास हेतु पुछने गया था, जो वापस रवाना हो रिसाला स्कुल के पास पैदल पैदल बस स्टेण्ड की तरफ जा रहा था कि एक मोटर साईकिल पर एक लड़का आया में मेरे मोबाईल से बात कर रहा था तभी हाथ से झपटा मार मेरा मोबाईल लुटकर भाग गया। मैं जोर-जोर से चिल्लाया मगर वो मोटर साईकिल से फरार हो गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 360 / 2022 धारा 392 भा.द.स. में दर्ज कर अनुसंधान सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक के जिम्मे किया।
प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये प्रकरण में लूट की वारदात का खुलासा करने हेतु उपरोक्त घटना को जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सान्दु व निम्बाहेड़ा उप अधीक्षक आशीष चौधरी के निर्देशन में कोतवाल कैलाश सोनी द्वारा सूरज कुमार स.उ.नि. मय पुलिस जाब्ता हैड कानिस्टेबल रतन लाल व कानिस्टेबल अशोक, अमित, रतन सिंह, ज्ञानप्रकाश की टीम गठित की गई। अनुसंधान अधिकारी सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक को जरिये मुखबीर सूचना मिली लुट का संदिग्ध व्यक्ति ईशाकाबाद चौराहे पर खड़ा है। जिस पर उक्त टीम द्वारा 25 जून को संदिग्ध छोटु उर्फ लाल मोहम्मद पिता नजीर मोहम्मद उर्फ वजीर जाति मंसूरी मुसलमान उम्र 25 साल निवासी चिकारड़ा थाना मण्डफिया जिला चित्तौड़गढ़ को डिटेन कर गहनता से पुछताछ की गई तो लुट की वारदात करना स्वीकार किया। अभियुक्त छोटु उर्फ लाल मोहम्मद से लुट की घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जब्त की गई। अभियुक्त छोटु उर्फ लाल मोहम्मद ने लुट का मोबाईल युनुस पिता हमीद अली मुसलमान निवासी चिकारड़ा को बेचना बताया। जिस पर युनुस मुसलमान की तलाश कर तफतीश की गई बाद तफतीश के विरूद्ध जुर्म धारा 392, 411, 414 भा.द.स का अपराध प्रमाणित पाया जाने से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद कर जब्त किया गया।
मामले हाजा में गिरफ्तार शुदा अभियुक्त छोटु उर्फ लाल मोहम्मद व युनुस की थाना मण्डफिया से सजायाबी रेकार्ड प्राप्त किया गया तो अभियुक्त छोटु उर्फ लाल मोहम्मद के खिलाफ पूर्व में चोरी नकबजनी के आधा दर्जन तथा युनुस के खिलाफ 17 प्रकरणों में पूर्व में चालान होना पाया। गिरफ्तार शुदा हर दोनों अभियुक्तों से गहनता से अनुसंधान कर हर दोनों अभियुक्तगणों से चोरी की 11 मोटर साईकिले बरामद कर धारा 102 द.प्र.स. में जब्त की गई। उक्त मोटर साईकिल अभियुक्तगणों ने निम्बाहेडा कस्बा, मांगरोल, धीनवा चित्तौडगढ, नीमच मन्दसौर एम.पी. में अलग-अलग जगह से चोरी करना बताया है।

जब्त शुदा चोरी की मोटर साईकिलों का विवरण
◆1. मोटर साईकिल एक बजाज कम्पनी की सिटी 100 बिना नम्बरी, हेड लाईट टुटी हुई जिसके चैचिस नम्बर DFFBLB23843 व इंजन नम्बर DFMBHH05491 है।
◆2. मोटर साईकिल एक हिरो कम्पनी की एच.एफ. डिलक्स, बरंग काला, लाल पटटे बिना नम्बरी जिसके चैचिस नम्बर MBLHA11AJE4K05369 व इंजन नम्बर HAI|EPY4L08261 है। 
◆3. मोटर साईकिल एक बजाज डिस्कवर 100, बरंग काला, लाल पटटे बिना नम्बरी, जिसके चैचिस नम्बर MD2DSPAZZTPJ60179 व इंजन नम्बर JBUBTJ24944 है। 
◆4. मोटर साईकिल एक बजाज प्लेटिना, बरंग काला, सिल्वर पटटी, बिना नम्बरी जिसके चैचिस नम्बर MD2DDDZZZSPH65884 व इंजन नम्बर DUUDSH69445 है।
◆5. मोटर साईकिल एक हिरो होण्डा कम्पनी स्पेण्डर प्लस, बरंग काला, बिना नम्बरी जिसके चैचिस नम्बर MBLHA10EE89L12429 व इंजन नम्बर HA10EA89L20286 है।
◆6. मोटर साईकिल एक बजाज प्लेटिना, बरंग काला, सफेद सिल्वर पटटी, बिना नम्बरी जिसके चैचिस नम्बर MD2DDDZZZUPE79508 व इंजन नम्बर DZUBVE58363 है। 
◆7. मोटर साईकिल एक हिरो स्पेण्डर प्रो कम्पनी, बरंग काला, ब्ल्यू पटटी, बिना नम्बरी जिसके चैचिस नम्बर MBLHA10A3D9K05990 व इंजन नम्बर HAIOELD9K07958 है।
◆8. मोटर साईकिल एक हिरो कम्पनी की एच. एफ. डिलक्स, बरंग काला, लाल पटटे बिना नम्बरी जिसके चैचिस नम्बर MBLHAIATG4B17833 व इंजन नम्बर HA11EJG4B17728 है।
◆9. मोटर साईकिल एक हिरो होण्डा कम्पनी स्पेण्डर प्लस, बरंग काला, सफेद- नीले पटटे, बिना नम्बरी जिसके चैचिस नम्बर 07F16C0609 व इंजन नम्बर 07F15M16787 है।
◆10. मोटर साईकिल एक हिरो स्पेण्डर प्रो. बरंग काला बिना नम्बरी जिसके इंजन नम्बर HA10ELCHH34880 है।
◆11. मोटर साईकिल एक हिरो एच.एफ. डिलक्स, बरंग लाल, बिना नम्बरी जिसके चैचिस नम्बर MBLHAR563913372 व इंजन नम्बर HAILEPJ9H13119 है।
◆12. मोटर साईकिल एक हिरो होण्डा कम्पनी की स्पेण्डर प्लस, बरंग सिल्वर, नीले पटटे बिना नम्बरी, जिसके चैचिस नम्बर MBLHA10EJ9HE27324 व इंजन नम्बर HA10EA9HE72082 है। 

पुलिस टीम में निम्बाहेड़ा कोतवाल कैलाशचंद्र सोनी के कुशल नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार की टीम के हेड कांस्टेबल रतन लाल, कांस्टेबल अशोक, रतन सिंह, अमित एवं ज्ञानप्रकाश के द्वारा उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ