अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह

चित्तौडगढ़। भाजपा की मोदी सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य के साथ छलावा एवं खिलवाड़ करते हुए अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं की भर्ती करने की घोषणा की है उस घोषणा के खिलाफ चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहर व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्री चौराहे पर शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर युवाओं के भविष्य के साथ भाजपा सरकार में हुए खिलवाड़ से न्याय दिलाने के लिए व अग्निपथ योजना को वापस लिए जाने की मांग करते हुए सत्याग्रह किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश सोनी ने बताया कि सत्याग्रह के लिये पीसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुमित कालिया चेयरमैन नगर पालिका गुलाबपुरा ने कहा कि भाजपा सरकार अग्निपथ के माध्यम से देश के वीर जवानों पर आक्रमण कर रही है युवाओं के सपनों को कुचल रही है। अग्निपथ योजना वन रैंकवन पेंशन की जगह नो रैंक नो पेंशन लागू करने का षड्यंत्र है। मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर अग्निपथ जैसी युवा विरोधी और देश विरोधी योजना लाई है।
 लाखों युवाओं के देश सेवा के सपनों को तोड़ने वाले लोगों को जनता माफ नहीं करेगी साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा ने कहा कि अग्निपथ योजना के कारण भर्तियां रद्द होने से देश के युवा हताश और लाचार हो गए हैं। देश के करीब 50 हजार युवा भर्तियों के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। पहले कोरोना का बहाना बनाया गया फिर प्रशासनिक कारण बताए गए और अब अचानक भर्तियां रद्द कर दी गई हैं। यह युवाओं के सपनों पर कुठाराघात है साथ ही  2014 से पहले सेना को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले लोग सरकार में आने के बाद रक्षा बजट में कटौती कर रहे हैं साथ ही जवानों का हक मारने के लिए अग्निपथ जैसी योजना सामने लेकर आ रहे हैं। साथी ही ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोकचंद जाट ने कहा कि एक दौर था जब किसान और जवान दोनों के हितों के लिए कांग्रेस सरकार लगातार काम कर रही थी। भाजपा सरकार आते ही जवान और किसान दोनों के हितों पर वार होने लगा।
भाजपाई धोखे से परेशान लोग आज कांग्रेस के सच्चे दिनों को याद कर रहे हैं। लाखों पद खाली होने के बाद भी पिछले 2 साल से आर्मी में एक भी भर्ती नहीं हुई है।अब 4 साल की ठेके वाली व्यवस्था लाकर मोदी सरकार युवाओं के सपनों को तोड़ना चाहती है। देश इस धोखे को देख रहा है साथ ही जिला महामंत्री प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार अग्निपथ  के माध्यम से देश के वीर जवानों पर आक्रमण कर रही है, युवाओं के सपनों को कुचल रही है। अग्निपथ योजना वन रैंक वन पेंशन की जगह नो रैंक नो पेंशन लागू करने का षड्यंत्र है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ये तक कह दिया कि वो बीजेपी ऑफिस के बाहर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में अग्निवीरों को प्राथमिकता देंगे इस प्रकार के बयानों से भाजपा  नेताओं की मानसिकता जगजाहिर हो रही है इसकी जितनी कड़ी भर्त्सना की जाए उतनी कम है युवाओं का लक्ष्य अपने देश के लिए जान न्योछावर करना और देश सेवा करना है।
 सत्याग्रह में जिला संगठन महासचिव करण सिंह सांखला नगर परिषद उपसभापति कैलाश पवार पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश नाथ योगी पीसीसी सदस्य रामलाल जाट जिला प्रवक्ता एहसान पठान युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश वरिष्ठ महासचिव अभिमन्यु सिंह जाड़ावत  पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह भाटी युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन तंवर नगर परिषद के पार्षद सुमन सुवालका बालमुकुंद मालीवाल विजय चौहान रणजीत लोटअनिल भड़कतीया टिंकू धमानी राजेश सरगरा सुमित मीणा विजय चौधरी सुशील जटिया युसूफ भैया रामगोपाल लाहौर कन्या लाल माली देवराज साहू आरिफ अली विजय चौधरी आजाद पालीवाल महेंद्र शर्मा दिनेश सोनी युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष युवराज श्रीमाली शरीफ खान कैलाश सिंह शैतान सिंह शक्तावत रफीक खान नितिन वर्मा नारायण जाट दिनेश गुर्जर देवीलाल धाकड़ राजेंद्र कुमार खटीक सतनारायण वैष्णव शांति लाल डांगी रामस्वरूप जाट भेरु लाल चौधरी शंभू लाल प्रजापत नवरत्न जीनगर नरेंद्र विजयवर्गीय मनीष चावला गिरवर सिंह चकशु शर्मा  नीरज शर्मा शहादत हुसैन महेश काकानी ओमप्रकाश काबरा विनोद लड्ढा तेजपाल भाई रिंकू तंवर विदेश जीनगर जितेंद्र कुमार रेगर मुकेश गिरी अलका यादव उमा राठौड़ सुनीता भारती रतन लाल शर्मा हीरा लाल गाडरी उदय लाल मीणा प्रदीप गहलोत प्रभुलाल शेखर लोकेश जटिया सत्यनारायण ओझा जयप्रकाश जागेटिया शिव प्रकाश माली रामेश्वर माली रोहित खटीक अमरकंठ उपाध्याय नारायण जाट लादू लाल बुनकर गजानंद शर्मा रतनलाल आवल खेड़ा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ