सुख सेवा संस्थान द्वारा निर्मित लघु मुवी जिंदगी एक नई शुरूआत, राजस्व मंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन


चित्तौड़गढ़। सुख सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा बनाई गई लघु मुवी जिन्दगी एक नई शुरूआत के पोस्टर का विमोचन सोमवार को भीलवाड़ा स्थित एक निजी होटल में राजस्व मंत्री राम लाल जाट द्वारा किया गया। सुख सेवा संस्थान के अध्यक्ष गफ्फार पठान द्वारा नशा मुक्ति केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
राजस्व मंत्री राम लाल जाट ने निर्देशक शाद खान एवं सोहन कटारिया की सराहना करते हुए समाज में फैल रही कुरूतियों पर बनी इस फिल्म को समाज में अच्छा संदेश देने वाली बताया। जिंदगी एक नई शुरुआत लघु मूवी को राजस्थानी भाषा में प्रस्तुत किये जाने का सुझाव भी दिया। संस्था द्वारा निर्मित लघु मूवी में दर्शाया गया है की एक नशे बाज की वजह से परिवार और समाज किन-किन परिस्थितियों से गुजरता है। मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता आदित्य चैहान ने अपने अभिनय से दर्शाया की नशा एक मानसिक बीमारी है और इसका उपचार संभव है। नशे की जिंदगी से बाहर निकल कर व्यक्ति अपने परिवार और समाज में एक जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका निभा सकता है। डब्ल्यूएचओ का भी मानना है कि नशे का उपचार केवल नशा मुक्ति केंद्र में ही संभव है। इस अवसर पर अजय सिंह पंवार, रोशन सालवी, विकास सेन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ