चित्तौड़गढ़। बजरंग दल की बैठक चित्तौड़गढ़ ग्रामीण प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सतपुडा के ग्राम गाडरी खेड़ा में हुई। जिसमें बजरंग दल पूर्व सतपुडा संयोजक गोपाल वैष्णव ने बताया कि बजरंग दल त्रिशुल दीक्षा कार्यक्रम संयोजक प्रशान्त गोस्वामी ने बताया कि आगामी कार्यक्रम त्रिशुल दीक्षा के लिए ग्राम गाडरी खेड़ा से कई कार्यकर्ता बजरंग दल से जुडकर सदस्य बने। बजरंग दल का विस्तार करते हुए आगामी कार्य गौशाला समिति निर्माण, व्यायामशाला व धार्मिक आयोजन व जुलुस व शोभायात्रा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर बजरंग दल के सदस्य बनाएं जाने की बात कही।
बैठक में बजरंग दल के भैरूलाल सालवी, उदयलाल प्रजापत, गोपालदास वैष्णव, जगदीश जाट, सुनील मेनारिया, रामचन्द्र गाडरी, राजु गाडरी, देवीसिंह चुण्डावत, बद्रीलाल , शंकर गाडरी, रतन गाडरी, देवीलाल रेगर, सुनील तेली, डालचन्द गाडरी, चंपालाल, शांतिलाल गाडरी, दिनेश तेली, गेरूलाल गाडरी, भैरूलाल गाडरी, देवीलाल, हीरालाल सालवी, देवीलाल तेली सहित कई लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ