चित्तौड़गढ़। पायलट फेन ग्रुप के जिलाध्यक्ष श्रीलाल गुर्जर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री जोगेन्द्र सिंह अवाना के प्रथम बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर चित्तौड़गढ़ गुर्जर समाज के प्रबुद्धजनों ने पन्नाधाय की तस्वीर भेंट कर साफा व माला पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। सेंती देवनारायण मंदिर पर हुए स्वागत समारेाह में सम्पूर्ण जिलों के सरपंच, उपप्रधान, जनपद सदस्यों ने भाग लिया। गुर्जर समाज के पहलवान कैलाश सामरी, उपप्रधान देसराज गुर्जर, पार्षद रामचन्द्र, जनपद रामचन्द्र, सरपंच देवीलाल, कमल सतखण्डा, किशनलाल, हरिराम, भंवरलाल, रतन तेड़वा, सरपंच नेमीचंद, सरपंच रतनलाल, सरपंच मुकेश कुमार, सरपंच प्रहलाद, सरपंच सोहनलाल, सरपंच अम्बालाल, उपसरपंच इन्द्रमल, मथरालाल, बगदीराम, नारायणलाल, दशरथ, पृथ्वीराज, जमनालाल, नारायणलाल, प्रभुलाल, छगनलाल, उदयलाल, शंकरलाल, ओम गुर्जर सहित गुर्जर समाज के समस्त प्रबुद्धजनों ने स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ