चित्तौड़गढ़। जिले की गंगरार पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। इनसे 4 ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद किए हैं। मामले में एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया हैं।
दर्ज प्रकरण के अनुसार
गत एक जून को प्रार्थी रमेश पिता सीताराम जाति मीणा निवासी कणजीया थाना धमोत्तर जिला प्रतापगढ ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि 27 मई को प्रार्थी मेरा ट्रेक्टर मय ट्रोली महिन्द्रा कम्पनी 775 जिसके नम्बर आरजे 35 आरए 8299 व नारिया मीणा पिता धनिया मीणा,
निवासी ग्यासपुर (सादडीपुडा) थाना देवगढ जिला प्रतापगढ का ट्रेक्टर मय ट्रोली मेसी कम्पनी का 1035
आरजे 35 आरए 4165 और लालुराम पिता कालुराम
मीणा निवासी बान्द्राखोरा थाना धमोत्तर जिला प्रतापगढ़ का ट्रेक्टर सोनालिका डीआई मय ट्रॉली जो नया था
तथा प्रहलाद लबाना पिता रामबाण लबाना निवासी करमदीखेडा थाना रठांजना जिला प्रतापगढ का
ट्रेक्टर आरएक्स सोनालिका नम्बर आरजे 35 आरए 8014 है, उक्त चारों ट्रेक्टर मय ट्रोली
को हम फैक्ट्रियों में काम की तलाश में गंगरार ला रहे थे कि रास्ते में इंडियन पेट्रोल पम्प के पास कालिका
होटल हाईवे रोड पर खाना खाने हेतु ट्रेक्टरों को साईड में खड़ा कर होटल में खाना खाने गये। करीबन
तीन बजे हमने देखा तो हमने जहां टैक्टर खडा किया था वहां ट्रैक्टर नही थे। ट्रेक्टरों की तलाश की और
लोगों से पुछताछ की तो पता नही चला। किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमारे ट्रेक्टर चुरा कर ले गये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 123 / 2022 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमति
प्रिति जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सान्दु के निर्देशन एवं
वृताधिकारी सीताराम के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी शिवलाल मीणा पु.नि थाना गंगरार के नेतृत्व थाना हाजा से विशेष टीम धुडाराम सउनि, नगजीराम सउनि, हैड कानि मिश्रीलाल, कानि
ओमप्रकाश, धर्मपाल, भीवाराम, कुंजीलाल, विजयसिंह, घनश्याम, मदनलाल, रोशनलाल की अलग अलग टीम
बना विशेष प्रयास किये गये। प्रकरण हाजा के माल मशरूका की तलाश हेतु हयुम्न इंटेलिजेंस एवं तकनिकी साधनों का प्रयोग करते हुए सुरेश मीणा व उसके साथियों द्वारा घटना को अंजाम देना पाया। मालूमात करने पर सुरेश मीना ट्रैक्टर खुर्दबुर्द करने का आदि है। जिस पर विशेष टीम द्वारा सुरेश मीना की तलाश कर उसको डिटेन किया जाकर उससे वैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर अपने साथियों के साथ वारदात करना कबुल किया। जिस पर सोमवार को बाद पुछताछ मुल्जिम सुरेश मीणा पिता रामचन्द्र जाति मीणा उम्र 33 साल निवासी वार्ड नं 2 मन्दिर के सामने मीनों का कंथारिया थाना शंम्भुपुरा जिला चित्तौड़गढ़,
राहुल ओड़ पिता शिवलाल ओड़ जाति ओड उम्र 21 साल निवासी कल्याणपुरा थाना कोतवाली
निम्बाहेडा जिला चित्तौड़गढ़ एवं ट्रैक्टर खरीददार मदनलाल पिता शंकर लाल जाति जाट उम्र 29 साल
पेशा निवासी किशनपुरा चौगावडी पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया । एवं एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया। प्रकरण हाजा के माल मशरूका ट्रैक्टर मय ट्रोली को मुल्जिमान
की निशादेही से आज बरामद किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को
न्यायालय में पेश किया जाकर 03 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। अभियुक्त सुरेश मीणा के पूर्व में भी अलग अलग थानों पर ट्रेक्टर चोरी व खुर्द बुर्द करने के प्रकरण दर्ज है। जिनसे घटना के सम्बन्ध में एवं अन्य वारदातों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। उक्त अभियुक्तगणों से अन्य वारदाते खुलने की सम्भावना है।
0 टिप्पणियाँ