चित्तौड़गढ़। फूड काॅर्पोरेशन ऑफ इण्डिया वर्कर्स यूनियन द्वारा बुधवार को भारतीय खाद्य निगम आगार चन्देरिया गेट पर धरना दिया गया।
यूनियन के शोकत खां ने बताया कि प्रातः धरने के दौरान मंगलवार को यूनियन द्वारा की गई विरोध कार्यवाही जो एफसीआई गेट पर नोटिस चस्पा पर श्रमिकों द्वारा हाईकोर्ट से स्थगन आदेश की कार्यवाही पर हुआ। ज्ञापन में बताया कि श्रमिक 1995 से कार्य कर रहे हैं। इनका मिनिमम वेतन भी लगातार नहीं देते हैं। नो वर्क और नो वेजेज का नियम लागू किया हुआ है और माह में 12 से 16 दिन ही कार्य मिलता है। ऐसे हालात में प्रबन्धन द्वारा किया गया स्थानान्तरण श्रमिक विरोधी है। धरना प्रदर्शन को एफ.सी.आई वर्कर्स युनियन प्रतिनिधि शेरू खान, शोकत खान, राजु, दलपतसिंह, खाजु खान ने भी सम्बोधित किया।
0 टिप्पणियाँ