तीन दिवसीय कार्यक्रम में शोभायात्रा के साथ कलश स्थापना का कार्यक्रम आयोजित



चित्तौड़गढ़ (सलमान)। समीपवर्ती ग्राम नगरी के श्री मेहंदीपुर बालाजी के नवनिर्मित मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापना के तीन दिवसीय कार्यक्रम में शोभायात्रा के साथ कलश स्थापना का कार्यक्रम हुआ। अंतिम दिन गुरूवार को मूर्ति स्थापना के साथ प्रसादी एवं भजन संध्या होगी।
मुकेश सालवी भण्डारिया ने बताया कि संत शम्भू महाराज के सानिध्य में नगरी में श्री मेहंदीपुर बालाजी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार सायं शोभायात्रा निकाली गई जो रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया से प्रारम्भ होकर नगरी आश्रम पर पहुँची। शोभायात्रा में रथ में बालाजी भगवान की सवारी के साथ सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष नाचे गाते भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बुधवार को प्रातः कलश स्थापना के साथ पं. आनन्द कृष्ण शास्त्री एवं पं. हरिओम शास्त्री द्वारा हवन यज्ञ कराया गया जिसमें नरेश बिलिया, नानुराम वैष्णव, रतनलाल सेन, छोटूसिंह, कालुदास, रामलाल घटियावली, शिवलाल सालवी, प्रभुलाल तिवर, हीरालाल सालवी ने आहूतियाँ दी। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन गुरूवार को मूर्ति स्थापना के साथ ही भोजन प्रसादी एवं भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

कार्यक्रम में आनन्दसिंह, हरिसिंह, भीमसिंह, रणजीतसिंह, पूर्व सरपंच नारायण गुर्जर, नारू गुर्जर, नगरी सरपंच देवकिशन रेगर, हीरालाल, बालकिशन, बबलु, भगवानलाल, शंकरलाल, उपसरपंच हैप्पीसिंह, रणजीतसिंह, कालुसिंह, भगवान गुर्जर धोरड़िया, भेरूलाल गुर्जर सहित ग्रा.पं. के नगरी के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ