चित्तौड़गढ़। आम आदमी पार्टी चित्तौड़गढ़ के जिला कोर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल के अनुसार एम जुलाई से आम आदमी पार्टी प्रदेश के 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में ग्राम संपर्क अभियान का आगाज करने जा रही है। इस अभियान के दौरान ही ग्राम पंचायतों में आम आदमी पार्टी सर्किल इंचार्ज नियुक्त किए जाएंगे। 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में पार्टी बैठक और सभाएं करेंगी और वहां से उपयुक्त व्यक्तियों की नियुक्ति सर्किल इंचार्ज के रूप में होगी।
सुखवाल ने बताया कि पार्टी पहले निचले स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियां करेगी और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर उचित व्यक्ति को जिम्मेदारी देगी ताकि राजस्थान में अगले विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी नजर आए।
इसकी शुरुआत 200 विधानसभा में 800 से अधिक ब्लॉक अध्यक्ष/संयोजकों की नियुक्ति से होगी।
इस बार ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर अध्यक्ष और कोऑर्डिनेटर लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद संभाग और फिर प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां होगी।
अभियंता अनिल सुखवाल ने बताया कि जिलें में हर विधानसभा में कम से कम 4 ब्लॉक संयोजक/अध्यक्ष लगाए जाएंगे और जो विधानसभा बड़ी होगी वहां पर 4 से अधिक भी नियुक्तियां हो सकती हैं। इस तरह चित्तौड़गढ़ की 5 विधानसभा में 20 से अधिक ब्लॉक संयोजक अध्यक्ष जल्द नियुक्त किए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ