चित्तौड़गढ़। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस पर चित्तौड़गढ़ में प्रशंसकों ने ग्राम सहनवा चैराहा स्थित श्री औंकारेश्वर महादेव मंदिर में पूज्य गुरुदेव श्रीश्री 1008 सोहनदास जी की समाधि पर चरणों में प्रणाम कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और महादेव का जलाभिषेक कर पौधारोपण कर रक्षामंत्री के दीर्घायू जीवन की मंगलकामनाएँ की।
कार्यक्रम संयोजक महेश मेहता ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार के मुख्य आतिथ्य एवं मंदिर पुजारी पूरणदास बैरागी, पूर्व नगर महामंत्री गोपाल भाम्बी के विशिष्ठ आतिथ्य में नानालाल सालवी, द्वारकेश बैरागी, लक्ष्मीचन्द लौहार, जीनू बैरागी, पार्वती बैरागी, श्यामलाल रेगर, रमेश रामचन्दानी, लाड बैरागी, शांतिलाल बैरवा, मुकेश बैरवा आदि प्रशंसकों ने जन्मदिन मनाया तथा मंगलकामनाओं सहित बरसात और देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
0 टिप्पणियाँ