जिले में आदर्श स्काउट गाइड यूनिट योजना होगी लागू- सीडीईओ


 
चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में जिला कार्यकारिणी (तदर्थ समिति) बैठक का आयोजन स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बीपी पार्क चित्तौडगढ पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भूवनेश्वर प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।
सीओ स्काउट चन्द्र शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देषानुसार जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला मुख्यायुक्त (स्काउट गाइड) की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिला परिषद के गठन, जिला परिषद के वार्षिक अधिवेशन, राष्ट्रीय जम्बूरी, संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि, नेशनल ग्रीन कोर योजना अन्तर्गत संचालित ईको क्लब, आदर्श स्काउट गाइड यूनिट योजना, ग्रुप पंजीकरण, बिगनर्स एवं बेसिक कोर्स, स्थानीय संघ कार्यकारिणी, वार्षिक अधिवेशन संघन वृृक्षारोपण, विद्यालय एवं स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं को ओवाईएमएस पोर्टल पर पंजीकरण, बकाया कोटामनी, स्टीकर व ईको क्लब आर्थिक सहायक राशि, सत्र 2021-22 की उपलब्धियों की समीक्षा एवं संत्र 2022-23 का वार्षिक कार्यक्रम निर्धारण लक्ष्य आवंटन व उपलब्धि कार्ययोजना पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कार्यकारिणी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहां कि मुख्यमंत्री द्वारा 2022-23 की बजट घोषणा 44 की क्रियान्विति के अन्तर्गत 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का आयोजन 4 से 10 जनवरी 2023 तक रोहट पाली में किया जायेगा। 
जिसमें प्रत्येक स्थानीय संघ से 3 स्काउट पेट्रोल व एक गाइड पेट्रोल द्वारा सहभागिता की जानी है। राज्य सरकार एवं निदेशालय बीकानेर के आदेशानुसार प्रत्येक विद्यालय स्काउट गाइड गतिविधि का संचालन किया जाना अनिवार्य है। जिले में स्काउट गाइड गतिविधि को सक्रिय संचालन हेतु आदर्श स्काउट गाइड यूनिट योजना बनाकर संचालन किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक ब्लाॅक पर 30 विद्यालयों का चयन कर प्रभारियों को प्रशिक्षण प्रदानकर गतिविधि का संचालन सुनिश्चित किया जायेगा।
प्रमोद कुमार दशोरा अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा एवं जिला कमिश्नर स्काउट ने अपने उद्बोधन में मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी एवं स्थानीय संघ सचिवों को ब्लाॅक स्तर पर कार्ययोजना बनाकर स्काउट गाइड गतिविधि को प्रभावी तरिकें से संचालित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि एवं जिला कमिश्नर कब ने अपने उद्बोधन में आदर्श स्काउट गाईड यूनिट योजना का अनिवार्य रूप से लागू करते हुए स्काउट गाइड गतिविधियों 
का अधिक से अधिक आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।
 बैठक में मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार व्यास बडीसादडी, गोपाल लाल शर्मा राशमी, कृृष्णा चाष्टा कपासन, इन्द्रा गुप्ता निम्बाहेडा, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार मुन्दडा, गोवर्धन लाल जाट, भरत लाल स्वामी, अमृत लाल रेगर, नरेन्द्र कुमार गदिया, जिला कमिश्नर एडल्ट रिर्सोस स्काउट इन्द्र लाल आमेटा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट चतर सिंह राजपुत, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड शीला दशोरा, सत्यनारायण सोमानी, स्थानीय संघ सचिव चन्द्र कांत शर्मा, रामेष्वर लाल अहीर, मोहन लाल छिपा, गणेश लाल सुथार, सुनिल कुमार डूंगरवाल, स्काउटर पंकज दशोरा, अजय सिंह राठौड, सत्यनारायण शर्मा, कैलाश चन्द्र अहीर, लुकमान रहमानी, सुनीता अग्रवाल, रोवर युवराज तम्बोली एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ