बाईक पर आए बादमाशों ने दम्पति की आंखों में मिर्ची डाली, मारपीट कर उठा ले गए बकरी

चित्तौड़गढ़। जिले के आकोला थाना
क्षेत्र में एक बुजुर्ग दम्पति के आंखों में मिर्ची डालकर मारपीट के बाद बाईक सवार  बदमाशों ने बकरी को भी उठा कर ले गए। इस मामले में आकोला पुलिस थाना पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
आकोला थानाधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि करजाली निवासी भूरालाल पुत्र मोहन भील ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पिता मोहनलाल और मां गंगाबाई दोनों गांव नबलपुरा में सरपंच भीम सिंह राजपूत के खेत पर काम करते हैं और खेत
पर बने हैं एक मकान में रहते हैं। मकान में बकरियां भी बांध रखी थी। ईद से एक दिन पहले रात को मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश खेत पर पहुंचे और मोहन लाल की आंखों में मिर्ची डालकर मारपीट भी की। इसके बाद मकान के अंदर घुसे, जहां गंगाबाई मौजूद थी। जैसे ही वह चिल्लाई बदमाशों ने उनकी भी आंखों में मिर्ची डालकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह दोनों घायल हो गए। बाईक सावर बदमाश कमरे के अंदर बंधी एक बकरी उठाकर बाइक में डालकर ले गए। मोहनलाल ने तुरंत अपने बेटे को फोन पर इसकी जानकारी दी। भूरालाल ने अपने भतीजे हेमराज के साथ नबलपुरा खेत पर गए। वहां मोहनलाल और गंगाबाई दोनों घायल हालत में पड़े थे। उनको दोनों को आकोला हॉस्पिटल इलाज के लिए लेकर जाकर भर्ती करवाया। पीड़ित ने 10 जुलाई शाम को इसकी सूचना पुलिस में दी और यह भी बताया कि दोनों बदमाशों में से एक बदमाश को कंधे पर चोट भी लगी
थी। थाना अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ