निम्बाहेड़ा। आज ईद-उल-अजहा का त्यौहार नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह 7 बजे उदयपुर रोड़ स्थित इदगाह में शहर काजी आबिद हुसैन ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करवाई। इस अवसर पर मुस्लिम वक्फ कमेटी एवं अंजुमन कमेटी द्वारा शहर काजी आबिद रजा हुसैन का गुलपोशी कर व दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया गया। इसी क्रम में बाग वाली मस्जिद में प्रातः 7.30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज हाफ़िज़ जुशन ने अदा कराई। लोगों में नमाज के दौरान काफी उत्साह रहा खुदा की बारगाह में सजदा किया और उसके बाद मुल्क व प्रदेश में अमन चैन, खुशहाली व भाईचारे की दुआ मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। इसके बाद घरों में कुर्बानियों का दौर चला। मुस्लिम भाइयों ने मेहमान नवाजी करके एक दूसरे के घर पर पहुंचकर ईद की बधाइयां दी। दूसरी और आज दिनभर से नगर के हिन्दू-मुस्लिम सभी लोगों द्वारा सामाजिक समरसता को कायम रखते हुए एक दूसरे को सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के जरिये ईद मुबारक के संदेश भेजकर और दूरभाष पर बात कर एक दूसरे को ईद-उल-अजहा की बधाई एवं शुभकामनाएं देने का दौर जारी है।
0 टिप्पणियाँ