केजीबीवी नाहरगढ़ में मनाया जनसंख्या दिवस


चित्तौड़गढ़। भदेसर उपखण्ड में नाहरगढ़ के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बढ़ती हुई जनसंख्या के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया और साथ ही लोगों को जनसंख्या पर नियंत्रण रखने के लिए जागरूक किया गया।
 प्रधानाध्यापिका गिरिजा कुमावत ने जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मानव अधिकार ओर मातृत्व स्वास्थ्य के बारे में विचार प्रस्तुत किए। वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम काउंसिल द्वारा 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस स्थापित किया गया था।
पीईईओ नाहरगढ़ भगवान लाल रेगर ने बताया की लंबे समय के विकास और संसाधनों पर समान वितरण के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत आवश्यक है ओर विश्व में बढ़ती हुई आबादी के लिए पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध नहीं है। सेव द चिल्ड्रन संस्था से कुसुम मेनारिया द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिकाओं द्वारा गीत, कविताएं प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम में 100 से अधिक बालिकाओं ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर  विद्यालय स्टाफ, बालिकाएं ओर ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ