चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त जिला कलक्टर गीतेश श्रीमालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई।
बैठक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता ने पावर पोइन्ट प्रजेशटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशील घरेलू जल संबंधों में चितौडगढ़ जिले के वर्ष 2022-23 के वार्षिक लक्ष्य 28241 के विरूद्ध आज दिनांक तक 1641 की उपलब्धि अर्जित की गई । जिले में 1667 आंगनवाडी केन्द्र में 706 एवं 1711 विद्यालयों में 1326 तथा 440 स्वास्थ्य केन्द्र में 315 तथा 299 ग्राम पंचायत भवन में से 298 जल संबंधों से लाभान्वित किया गया । ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के तहत कुल 302 ट्रेनिंग कन्डक्ट की गयी, जिसमें 5473 व्यक्तियों को ट्रेनिंग प्रदान की गई। ’ ग्रामीण कार्य योजना के तहत जिले में कुल 1590 ग्रामों की कार्य योजना बनाई गई एवं ग्राम सभाओं में अनुमोदित की जा चुकी है।
उन्होने बताया कि आईएसए मायाजन विकास सेवा संस्थान द्वारा 1245 टॅैब् खाते खोले गये एवं राशि रू. 64.99 लाख की जन सहभागिता राशि प्राप्त की जा चुकी है। पेयजल गुणवत्ता लक्ष्यों के विरूद्ध 300 महिलाओं को पेयजल गुणवत्ता की निगरानी एवं अवलोकन करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि लघु पेयजल योजना के तहत 180 गावों में 37160 घरेलू नल कनेक्शन हेतु रूपये 138.57 करोड अनुमानित लागत की योजनाए/परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक 177.84 लाख का व्यय हुआ है। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ