फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक


चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त जिला कलक्टर गीतेश श्रीमालवीय ने सोमवार को विभिन्न विभागों से संबंधित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा कर लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

फ्लैगशिप योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, निरोगी राजस्थान अभियान, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, घर-घर औषधि योजना, राजस्थान सिलिकोसिस नीति 2019, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा रसोई योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, पालनहार योजना, एक रुपए किलो गेहूं, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना,  मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, एमएसएमई अधिनियम व प्रमाणीकरण, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019, जन सूचना पोर्टल, राजस्थान जन आधार योजना आदि की प्रगति की पावर पोइन्ट प्रजेशन के माध्यम से समीक्षा की गई।

सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को त्वरित निस्तारण करें

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर विभागवार दर्ज अधिक अवधि के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुत उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बजट घोषणाओं के कार्यां को जल्द पूरा करें

जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने एक-एक कर सभी विभागों की बजट घोषणाओं की प्रगति की जानकारी एवं विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में चिकित्सा, शिक्षा, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विभाग सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ