अखण्ड भारत संकल्प दिवस को लेकर हिन्दू जागरण मंच की बैठक


चित्तौड़गढ़। अखण्ड भारत संकल्प दिवस को भव्य रूप से मनाये जाने को लेकर हिंदू जागरण मंच की बैठक रविवार को आरएसएस कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
मीडिया प्रभारी उमेश अजमेरा ने बताया कि बैठक में प्रान्त मंत्री रविकांत, विभाग संयोजक रितेश जैन मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश गुर्जर सामरी ने की। जिला संयोजक राजकुमार कुमावत, प्रान्त बहु बेटी आयाम प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, अजय साहू ने अतिथियों का स्वागत किया।
बैठक में प्रान्त मंत्री रविकांत ने आगामी 14 अगस्त को मनाये जाने वाले अखण्ड भारत संकल्प दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की तथा इसे भव्य रूप देने का आह्वान किया। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें चित्तौड़ नगर संयोजक पद पर गोपाल छीपा, शहर प्रमुख पद पर लादू भारती, गंगरार तहसील संयोजक भारत सोनी, सह संयोजक रवि सेन, सोनू सारस्वत, नगर संयोजक उत्तम सिंह, बहु बेटी आयाम प्रमुख धर्मेंद्र नोग्या को मनोनीत कर संगठन से जोड़ा गया।
कार्यक्रम में श्रवण सोनी, हितेश चतुर्वेदी, सचिन यति, मनोज साहू, विकास सोनी, सना प्रजापत, ओमप्रकाश शर्मा, रामनरेश डाड, रवि बाथरा, राजेश राव, सत्यनारायण बड़ोदिया, पृथ्वीराज कुमावत, विजय माली, अशोक चौहान, अनिल गर्ग, राहुल सुखवाल, अनिल प्रजापत, सदर थाना संयोजक शिवराज, शंभूपुरा थाना संयोजक लोकेश गुर्जर सहित संगठन के कार्यकता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ