चित्तौड़गढ़। जिलें में हैपेटाईटिस (पीलिया) रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए चिकित्सा विभाग 28 जुलाई 2022 तक हैल्दी लिवर कैम्पेन चलाया जा रहा है। इस हेतु आज दिनांक 11 जुलाई को डीआरडीए हाॅल में जिला स्तरीय बैठक/कार्यशाला का आयोजन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2030 तक वायरल हैपेटाईटिस को समाप्त करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। चिकित्सा विभाग, जिला प्राासन, जलदाय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभागों के सहयोग से यह अभियान संचालित करेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय ने हैल्दी लिवर अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के लिये उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में कमेठी का गठन करने के दिाा-निर्देश दिये। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देाों की पालना में अभियान को शहर, गांव, ढाणी तक चलाया जायेगा और आमजन को वाईरल हैपेटाईटिस (पीलिया) के बारें में जागरूक किया जावे तथा जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग को ग्राम पंचायत एवं नगरी क्षेत्र के सार्वजिनक पेयजल स्त्रोंतो के शुद्व पेयजल हेतु क्लोरिन करने हेतु निर्देशित किया।
डाॅ. राकेा भटनागर जिला क्षय निवारण अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जिला एवं खण्ड स्तर पर हैल्दी लिवर जागरूकता रैली व जिलें के समस्त जेलों में बन्दियों की हैपेटाईटिस बी एवं सी का स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला चिकित्सालय में एआरटी सेन्टर पर एचआईवी संक्रमित रोगियों की हैपेटाईटिस बी एवं सी का स्क्रीनिंग की रही है। वहीं जिलें में वर्तमान में समस्त पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की हैपेटाईटिस बी एवं सी का स्क्रीनिंग की जायेगी एवं सभी शत-प्रतिात नवजात शिशुओं को हैपेटाईटिस बी की बर्थ डोज लगाई जा रही है। जिलें के सभी डायलिसिस मरीजों की शत-प्रतिात हैपेटाईटिस बी एवं सी का स्क्रीनिंग की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ